फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Smugglers slaughtered two protected animals tied in Bardaur and left their remains.

Azamgarh News: बरदौर में बंधे दो संरक्षित पशुओं को काट अवशेष छोड़ गए तस्कर

Sun, 09 Nov 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Smugglers slaughtered two protected animals tied in Bardaur and left their remains.
आजमगढ़ में अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोरथानी में बरदौर का ताला तोड़कर पशुओं की हत्या के बाद जुट
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के गांव गोरथानी में शनिवार की रात पशु तस्करों ने हाईवे से सटे लिंक रोड स्थित हरिराम यादव के बरदौर का ताला तोड़कर वहां बंधे दो संरक्षित पशुओं को काट दिया। संरक्षित पशुओं के अवशेष छोड़कर भाग गए। हरिराम के पुत्र मनोज को सुबह जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गोरथानी गांव के हरिराम यादव के पास दो संरक्षित पशु थे। वे घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे से सटे लिंक रोड पर बने बरदौर में संरक्षित पशुओं को बांधते थे। हरिराम यादव ने शनिवार को पशुओं को चारा पानी दिया और बरदौर में ताला बंद कर घर चले गए। उन्होंने बताया कि रात में पशु तस्कर बरदौर का ताला काटकर अंदर घुसे और दोनों पशुओं की काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अवशेष वहीं छोड़ दिए।
विज्ञापन




सुबह उनका पुत्र मनोज बरदौर गया तो घटना की जानकारी हुई। शोर मचाने पर लोग पहुंचे। सूचना पर सात-आठ गांवों के लोग जुट गए और नाराजगी जताई। भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। सीओ अजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं पुलिस को खुली चुनौती तो नहीं दे रहे पशु तस्कर

आजमगढ़। इस घटना को लोग शुक्रवार की सुबह रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा पुल के पास एसटीएफ लखनऊ, स्वाट और थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से जोड़कर देख रहे हैं। कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश वाकिब उर्फ वाकिफ ढेर हो गया था। लोगों का कहना है कि वाकिब की मौत पर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

तीन से छह लोगों के घटना में शामिल होने की उम्मीद

आजमगढ़। दो संरक्षित पशुओं की हत्या करना अकेले के वश की बात नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा कि तीन से छह लोग इस घटना में शामिल रहे होंगे। पुलिस भी अनुमान लगा रही कि गाय को काटने के लिए तीन से छह लोग शामिल रहे होंगे।

पुलिस की गश्त पर भी उठ रहे सवाल



आजमगढ़। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। यदि पुलिस गश्ती करती तो इतनी बड़ी घटना को पशु तस्कर अंजाम नहीं दे पाते। कहा कि पुलिस जिम्मेदारियों को पालन नहीं कर रही है।


गोरथानी गांव निवासी हरिराम यादव की पशुशाला में दो संरक्षित पशु मरे मिले हैं। उनका अवशेष मिला है। हरिराम के पुत्र राजू की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना में दो से अधिक लोगों के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed