{"_id":"5e010be28ebc3e87eb43d0e2","slug":"smart-city-azamgarh-news-vns5013771158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों का विकास किए बिना शहर नहीं होंगे स्मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों का विकास किए बिना शहर नहीं होंगे स्मार्ट
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अन्तर्गत सिधारी स्थित कृषि भवन में आयोजित महिला किसान दिवस और स्व. चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ डीएम एनपी सिंह ने किया। कृषि, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, गन्ना विकास सहित विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया।
डीएम ने कहा कि कोई भी शहर तब तक स्मार्ट नहीं हो सकता जब तक कि गांव भी स्मार्ट न हो। गांव को स्मार्ट होने के लिए कृषि आधारित गतिविधियों का पर्याप्त विकास होना आवश्यक है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संगठनों की बहनों को जैविक खेती के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि पशुओं के गोबर और गोमूत्र तथा ठोस अपशिष्ट से जैविक खाद बनाना शुरू करें। इससे पशुओं की उपयोगिता बढ़ेगी। भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट, नाडेफ कम्पोस्ट को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। मोटे अनाजों का उत्पादन एपीओ, फार्मर प्रोड्यूजर ग्रुप बनाकर करें। उत्पादों की अच्छी पैकेजिंग करें बड़ें-बड़े मॉल को उपलब्ध कराएं। प्रगतिशील किसान श्रीनाथ, महेन्द्र सिंह व आचार्य दिग्विजय सिंह द्वारा कृषि व पशुपालन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। डीएम ने एनआरएलएम की दीदीयों को मोमेण्टो देकर सम्मानित कियाया। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, डीडी कृषि डॉ. आरके मौर्य, डॉ.आरके सिंह, डॉ. केएन सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, सीवीओ डॉ. वीके सिंह, बाल कृष्ण वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
किसानों का किया गया सम्मान
आजमगढ़। किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत धान के लिए पल्हना के चन्द्रदेव सिंह प्रथम, चन्दन कुमार पल्हना को द्वितीय, मूंग के लिए हंसा देवी सठियांव को प्रथम, रामप्रताप यादव पल्हनी को द्वितीय, गेहूं के लिए देवेन्द्रनाथ राय ठेकमा को प्रथम, नीरज कुमार सिंह लालगंज को द्वितीय, चना के लिए प्रकाश यादव लालगंज को प्रथम, अशोक कुमार सिंह को द्वितीय,गन्ना (पेड़ी श्रेणी) के लिए करूणेश अहरौला को प्रथम, विजय यादव बिलरियागंज को द्वितीय, गन्ना (पौधा श्रेणी) के लिए संजय कोयलसा को प्रथम, फौजदार बिलरियागंज को द्वितीय, दुग्ध उत्पादन के लिए राजेश्वर प्रताप सिंह हीरापट्टी को प्रथम, अंशु कुमार गुप्ता हीरापट्टी को द्वितीय तथा अण्डा उत्पादन के लिए आकाश सिंह धनहुआ जहानागंज को प्रथम, विजय कुमार सिंह समेदा को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर शॉल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।