{"_id":"663fd7ad8b4e178d1b078247","slug":"slowness-in-purchase-yet-delay-in-payment-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-115299-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खरीद में सुस्ती फिर भी भुगतान में हो रही देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खरीद में सुस्ती फिर भी भुगतान में हो रही देरी
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ मंडल में अब तक 15 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई लेकिन विभिन्न क्रय एजेंसियों पर किसानों का लाखों रुपये का भुगतान नहीं हुआ है। शुक्रवार के आंकड़ों को देखा जाय तो आठ प्रतिशत किसानों को बेचे गए गेहूं का भुगतान नहीं हुआ है।
सरकारी क्रय केंद्रों पर पंजीकरण कराए किसानों से 2275 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदो में 8191 किसानों से 2.68 लाख टन के सापेक्ष 39903 टन गेहूं खरीदा गया है। जबकि किसानों को 9159.09 लाख के सापेक्ष 8488.67 लाख का भुगतान हुआ है जबकि 730.43 लाख का भुगतान नहीं हुआ है। मंडल में करीब आठ प्रतिशत किसानों का भुगतान बाकी है।
जनपदवार देखा जाय तो आजमगढ़ में 2973 किसानों से 94700 टन के सापेक्ष 14143 टन गेहूं खरीदा गया है। यहां पर 3245.86 लाख के सापेक्ष किसानों को 2986.92 लाख का भुगतान हुआ है जबकि 259.43 लाख का भुगतान नहीं हो पाया है। इसी प्रकार मऊ में 2751 किसानों से 46700 टन के सापेक्ष 13180 टन की खरीद हुई है। यहां पर 3024.77 लाख के सापेक्ष 2843.28 लाख का भुगतान हुआ है और 161.40 लाख का भुगतान बाकी है। जनपद बलिया में 2427 किसानों से 126600 टन के सापे्क्ष 12586 टन गेहूं खरीदा गया है। 2888.47 लाख के सापेक्ष 2584.71 लाख का भुगतान किया गया है। जबकि 303.76 लाख का भुगतान बाकी है। किसान भुगतान के लिए बैंकों और क्रय एजेंसियों का चक्कर काट रहे हैं। खाद्य विभाग ने 91, पीसीएफ ने 95, एनसीसीएफ ने 85 और भारतीय खाद्य निगम ने 78 प्रतिशत किसानों का भुगतान किया है।
विज्ञापन
गेहूं खरीद का भुगतान किसानों के खाते में पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किया जाता है। मंडल में 92 प्रतिशत का भुगतान हो चुका है जो बचे हैं वह प्रक्रिया में हैं। बजट की कोई समस्या नहीं है। एक-दो दिन में उनका भी भुगतान हो जाएगा। - राममूर्ति पांडेय, संभागीय खाद्य नियंत्रक।