{"_id":"5a2ed6824f1c1bee688c1158","slug":"slept-for-dinner-the-night-the-couple-causing-mayhem-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में खाना खा के सोए पति-पत्नी, सुबह का नजारा देख घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में खाना खा के सोए पति-पत्नी, सुबह का नजारा देख घर में मचा कोहराम
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 12 Dec 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
रौनापार के जोकहरा में मृतक के घर पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव में रविवार की रात संदिग्ध हालात में जहर खाने से दंपती की मौत हो गई। पत्नी आठ माह की गर्भवती थी।
दोनों ने रात को एक साथ कमरे में भोजन किया था। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, न ही किसी ने तहरीर ही दी है। इनका बिसरा सुरक्षित किया गया है।
रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी भोला राजभर (22) की शादी फरवरी 2017 में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव निवासी नंदलाल की बेटी हिना (20) के साथ हुई थी। हिना आठ माह की गर्भवती थी। रविवार की रात भोला के घर खिचड़ी बनी थी।
रात करीब आठ बजे भोला की मां फुलवासी देवी, छोटे भाई रामलखन, बड़े भाई धर्मेंद्र की पत्नी अनिता देवी ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जबकि हिना अपना और पति का खाना लेकर कमरे में चली गई।
विज्ञापन
वहीं दोनों भोजन करने के बाद सो गए। रात करीब साढ़े दस बजे हिना ने आवाज देकर अपनी सास फुलवासी को पुकारा। फुलवासी जब कमरे में पहुंची तो देखा कि हिना और भोला दोनों बिस्तर पर तड़प रहे थे।
परिवार के लोग आनन-फानन में दोनों को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले। रास्ते में भोला राजभर की मौत हो गई, जबकि हिना ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर रात को ही हिना के पिता नंदलाल आदि मौके पर पहुंच गए। घरवालों की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं हुआ है।
एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। परिवार की तरफ से तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।