फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six injured in four road accidents, admitted to district hospital

चार सड़क हादसे में छह घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 29 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Six injured in four road accidents, admitted to district hospital
आजमगढ़। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में छह व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। महराजगंज थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव निवासी बिजयलक्ष्मी (44) पुत्र संतविजय शुक्ला व अभय पांडेय (24) पुत्र रामसमुझ शुक्रवार की शाम करीब सात बजे घर से बिलरियागंज जा रहे थे। खजियावर गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क पर अचानक नील गाय आ गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी बबलू निषाद (33) पुत्र स्व. रामभरत व मंगुरगढ़ गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेश पुत्र टिक्कू शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे बाइक से बाजार जा रहे थे। भिलमपुर छपरा कांटा के पास पहुंचे थे कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक लेकर गिर पड़े। जिसमें बबलू को गंभीर चोटे व सुरेश को मामूली चोटे आई। इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के बारीखास गांव निवासी 40 वर्षीय पुनवासी पुत्र मुन्नीलाल शुक्रवार की शाम बाजार से दवा लेकर घर जा रहे थे। कोटिला हाईवे पर बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़े। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार कोईलाड़ी गांव के जितेंद्र यादव शनिवार की शाम को साइकिल से लौटते समय सहीदवारा बाजार में सड़क पार कर रहे थे कि आजमगढ़ की ओर जा रही बुलेट से टक्कर हो गई। हादसे में जितेंद्र डिवाइडर पर गिर पड़े। वहीं बुलेट सवार आरएस कुमार गिर पड़ा। ज्यादा घायल होने के कारण वह अपना पता नहीं बता पाए और आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed