फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six individuals including 5 BLOs removed after Vikas Yadav name appeared 13 time in electoral roll in azamgarh

वोटर लिस्ट में एक नाम 13 बार: आजमगढ़ में मतदाता सूची में गड़बड़ी पर हटाए गए पांच बीएलओ, जांच के निर्देश

Sun, 25 Oct 2026 12:31 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2026 12:31 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में विकास यादव का नाम मतदाता सूची में 13 बार दर्ज होने पर पांच बीएलओ सहित छह को हटाया गया। साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में जांच के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Six individuals including 5 BLOs removed after Vikas Yadav name appeared 13 time in electoral roll in azamgarh
आजमगढ़ में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मतदाता सूची में विकास यादव का नाम 13 बार दर्ज होने और समाजवादी पार्टी की तरफ से मुद्दा उठाए जाने पर हुई जांच के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने दोषी बीएलओ गीता देवी-प्रथम, गीता देवी-द्वितीय, सुनीता देवी, शीला देवी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) एवं उमेश कुमार यादव (रोजगार सेवक) और कंप्यूटर सहायक संजय कुमार प्रजापति को मतदाता सूची संबंधी कार्य से हटा दिया है। सेवा समाप्ति के लिए सभी को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, तत्कालीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ तत्कालीन सदर एसडीएम नरेंद्र गंगवार, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. मोनिका अग्रवाल (आयुर्वेदिक चिकित्सक) और माधवेंद्र प्रताप सिंह (तत्कालीन नायब तहसीलदार सदर) के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 के तहत कार्रवाई किए जाने से पूर्व उनको आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

निर्वाचन आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, जांच में पाया गया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 347-आजमगढ़ की मतदाता सूची में विकास यादव का नाम 13 बार अंकित था। इनमें से दो प्रविष्टियों का नियमानुसार विलोपन किया जा चुका है। शेष 11 प्रविष्टियां आजमगढ़ के 11 अलग-अलग व्यक्तियों से संबंधित हैं, जिनमें से 10 के नाम और विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाया गया है। वहीं, आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की गहन जांच कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अधिकारी बोले

सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित होने के बाद मामले की तत्काल जांच कराई गई। जांच कराकर रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई है। जिम्मेदार बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शेष दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई प्रचलित है। - रविंद्र कुमार डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी आजमगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed