फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six couples vow to live together for seven births

छह जोड़ों ने सात जन्म साथ रहने की कसम खाई

Fri, 29 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Six couples vow to live together for seven births
कृषक विद्यालय इंटर कॉलेज मार्टीनगंज के परिसर में गरीबी उन्मूलन सेवा समिति की ओर से आयोजित सातवा? - फोटो : AZAMGARH
मार्टीनगंज। कृषक विद्यालय इंटर कालेज में छह जोड़ों ने सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाई। शुक्रवार को गरीबी उन्मूलन सेवा समिति के तत्वावधान में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में यह सब हुआ।
विज्ञापन

गरीबी उन्मूलन सेवा समिति ने शुक्रवार को भी छह जोड़ों की शादी कराई गई। गरीबी उन्मूलन सेवा समिति के संयोजक अमर बहादुर ने बताया कि शुक्रवार को केवी इंटर कॉलेज मार्टीनगंज के प्रांगण में अनाथ व असहाय बहन-बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें हर परिवार को दैनिक उपयोग के सामान जैसे पंखा, सिंगारदानी, चारपाई, गद्दा, रजाई, मीना व रोज के इस्तेमाल में आने वाले बर्तन, कलाई घड़ी व दीवार घड़ी मुख्य रूप से विदाई के समय मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा नेता भूपेंद्र सिंह मुन्ना, विशिष्ट अतिथि संतोष मिश्रा व दीपक राय रहे। सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संयोजक अमरबहादुर ने बताया कि कार्यक्रम को विशेष रूप से दिशा देने वाले दिनेश, बबलू, लालचंद, राजमन व अरविंद कुमार धर्मेंद्र आदि मुख्य रूप से रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed