फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six children died due to illness in azamgarh questions raised on health department 10 admitted

बीमारी से 6 बच्चों की मौतः UP के इस जिले में स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल, गला घोंटू का कहर; 10 बच्चे भर्ती

Fri, 16 Aug 2024 10:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 10:52 AM IST
सार

Azamgarh News: गला घोंटू बीमारी की दहशत पूरे गांव में फैली हुई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। संक्रमण के कारण नट बस्ती के 10 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Six children died due to illness in azamgarh questions raised on health department 10 admitted
गला घोंटू बीमारी की दहशत में नट बस्ती के लोग।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र में गला घोंटू बीमारी से 10 दिनों में छह बच्चों की मौत के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर लोगों की जांच की और दवा का वितरण किया। वहीं, दूसरे दिन गांव में कोई टीम नहीं पहुंची। इस कारण 10 बच्चे बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


सीधा सुल्तानपुर गांव की नट बस्ती में गला घोंटू (डिप्थीरिया) बीमारी से पूरी नट बस्ती संक्रमित हो गई है। बीती शाम को भी 10 बच्चों की हालत खराब हो गई, जिसके कारण लोग डरे हुए हैं। वहीं, बस्ती से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जो भी नालियां बनी हैं सब गंदगी और कीचड़ से भरी हुई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के जो भी खेत खाली हैं, उनमें नाबदान का पानी एकत्र है, जिससे उठने वाली बदबू लोगों को परेशान कर रही है। बस्ती में तीन जातियों की आबादी सबसे ज्यादा है। इस बीमारी से मीरू (3) पुत्र मंजन, अलीराज (5) पुत्र मिनहाज, मोहम्मद (3) पुत्र सुहेल, आतिफ (4) पुत्र कैश, कासिम (1) पुत्री गुड्डी समेत एक अन्य बच्चे की मौत हो चुकी है। वहीं, लगभग 10 बच्चे अभी भी डिप्थीरिया की बीमारी से पीड़ित हैं।



गांव की महिला अख़्तारून का कहना है कि जब विश्वास विभाग की टीम टीकाकरण को आती है तो मनमाने ढंग से एकाक टीका लगाकर चली जाती है। कोई घर पर रहता है या नहीं, इसकी जानकारी कोई नहीं लेता। आधे घंटे में ही सब काम करके टीम लौट जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed