{"_id":"61266ff28ebc3e79e34806a5","slug":"six-cattle-recovered-two-cattle-smugglers-arrested-four-absconding-azamgarh-news-noi607883990","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह गोवंश बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह गोवंश बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तहबरपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बसही जरमजेपुर गांव के पास से पिकअप सवार दो पशु तस्करों को पकड़ा। पकड़े गए पिकअप में आधा दर्जन गोवंश पाए गए। इन्हें पशु तस्कर वध के लिए कहीं लेकर जा रहे थे। वहीं चार अन्य पशु तस्कर मौके से भाग निकलने में सफल रहे।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहबरपुर थाना पुलिस मंगलवार की देर रात को सोफीपुर चौराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप सवार पशुतस्कर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बसही जरमजेपुर गांव के पास मौजूद हैं और पिकअप में गोवंश लाद रहे हैं। इस सूचना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस वाहन को देखते ही पशु तस्कर पिकअप लेकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू किया इस दौरान डिवाइडर से टकरा कर पिकअप पलट गई। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस टीम ने फायर करने वाले पशु तस्करों को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम शेरू निवासी सराय मोहिद्दीनपुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर बताया। वहीं एक पशुतस्कर पिकअप से किसी तरह बाहर निकाला गया। उसने अपना नाम शहबान निवासी सोफीगढ़ थाना अहरौला बताया। पिकअप पर सवार चार अन्य पशु तस्कर मौके से भाग निकले। पिकअप से पुलिस ने आधा दर्जन गोवंश बरामद किया।