फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sitting in front of Gandhi statue, Congressmen demonstrated silently

गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर कांग्रेसियों ने किया मौन प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2020 05:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Sitting in front of Gandhi statue, Congressmen demonstrated silently
शहर के रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन प्रतिवाद करते कांग्रेसी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को गांधी प्रतिमा पर मौन प्रतिवाद प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने की। प्रदेश महासचिव पूर्वी जोन के प्रभारी विश्वविजय सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के अपराध में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद हैं। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है । हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा। आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए मौन प्रतिवाद कर रही है। सेवा सत्याग्रह चला रही है। इसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। प्रदेश उपाध्यक्षों ने कहा कि दमन से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा। बिलाल अहमद, मुन्नू यादव, सुरेंद्र सिंह, तेज बहादुर यादव, दिनेश यादव, मुन्नू मौर्य, पंकज मोहन सोनकर, नजम शमीम ,आशुतोष रजत, वीरेंद्र यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed