फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sitapur defeated Gharsada and captured the title

सीतापुर ने घरसड़ा को हरा खिताब पर जमाया कब्जा

Fri, 29 Oct 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sitapur defeated Gharsada and captured the title
सगड़ी तहसील के पहाड़पुर में बुुधवार को आयोजित डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 17 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में सीतापुर की टीम ने जीत दर्ज किया। जबकि घरसड़ा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

पहाड़पुर ग्राम सभा में आयोजित डिजिटल डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में बनियापार और बैजाबारी के बीच हुआ। उद्घाटन पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हरैया और चौकी प्रभारी महुला विनीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच में बनियापार ने 26 और बैजाबारी ने 16 अंक हासिल किया। इस प्रकार बनियापार की टीम ने दस अंकों से जीत हासिल किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल घरसड़ा और बनियापार के बीच खेला गया। जिसमें घरसड़ा ने बनियापार को 16-04 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल में सीतापुर ने तरौका की टीम को 26-20 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच सीतापुर और घरसड़ा के बीच खेला गया। जिसमें सीतापुर ने 19 अंक और घरसड़ा को सात अंकों से ही संतोष करना पड़ा। इस प्रकार सीतापुर 12 अंकों के बड़े अंतर से विजेता रही। निर्णायक मंडल में संदीप, लवकुश और श्रवण यादव रहे। अंत में कबड्डी के आयोजक कलिंदर सिंह पटेल ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर धनंजय, कमलेश सिंह, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed