फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sita got married with Lord Shriram, echoed Jayakare

भगवान श्रीराम संग सीता का हुआ विवाह, गूंजे जयकारे

Wed, 21 Oct 2020 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sita got married with Lord Shriram, echoed Jayakare
फूलपुर में निकाला गया श्रीरामरथ। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला में मंगलवार की रात कलाकारों ने श्रीराम विवाह, कलेवा और सीता विदाई का जीवंत मंचन किया। सीता जी की विदाई देख दर्शकों की आंखें छलछला गईं।
विज्ञापन

श्रीरामलीला मंचन के क्रम में सीता स्वयंवर के बाद राजा जनक सीता के विवाह की तैयारियों में जुट जाते हैं। विधि-विधान से श्रीराम और सीता जी का विवाह होता है। आकाश से देवी-देवता पुष्पों की वर्षा करते हैं। समिति के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या से आए बारातियों को स्वादिष्ट भोजन कराया। इससे बाराती गदगद हो उठे। विवाह संपन्न होने पर कलाकारों ने सीता विदाई का मंचन किया। मंचन में राजा जनक अपनी पुत्री सीता जी की विदाई करते हैं और फूट-फूट कर रोते हैं। इस दृश्य को देख सभी के आंखों से आंसू छलक जाते हैं। रामलीला के दौरान बीच-बीच में जय सीयाराम के लगाए जा रहे गगनभेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र राममय हो गया था। डा. राजेंद्र कुमार अग्रवाल, श्रीचंद मोदनवाल, सुरेश जायसवाल, श्रवण कुमार, सुरेश केशरवानी, सतोष नेता, राजीव चैरसिया, संतोष जायसवाल, भोला सेठ, पवन गुप्ता, विनायक सिंह, त्रिलोकी साव आदि रहे।
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकाला गया श्रीराम रथ
मेजवां। श्रीराम रथ समिति की ओर से फूलपुर नगर में बुधवार को मां भवानी मंदिर से भगवान श्रीराम की झांकी गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। प्रबंधक दुर्गेश अग्रहरि, कुलजीत सिंह ने श्रीराम रथ का पूजन किया। श्रीराम भक्त डीजे के साथ नाचते-गाते व संकीर्तन करते चल रहे थे। श्रीरामरथ शनीचर बाजार होते हुए रोडवेज होते हए श्रीरामलीला मैदान पहुंचा जहां श्रीराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। कीर्तन मंडल के कलाकारों ने तेरे मन में राम, तन में राम, रोम-रोम में राम रे, राम सुमिर रे ध्यान लगा रे हो जाय बेड़ा पार रे से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रथ पर भगवान श्रीराम लक्ष्मण और माता सीता नूतन परिधानों में बैठे सभी ने दर्शन कर मंगल की कामना किया। शंकर तिराहा पर लोगों ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। श्रीरामरथ के साथ समिति के प्रबंधक दुर्गेश अग्रहरि, सरदार कुलजीत सिंह, अंगद सोनकर, अजय गुप्ता, आदर्श वर्मा, अमरनाथ बरनवाल, आशीष पांडेय, रत्नेश आदि चल रहे थे।

पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला में कलेवा का दृश्य।

पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला में कलेवा का दृश्य।- फोटो : AZAMGARH

पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला में मंच पर बैठे बाराती और गीत गाती महिलाएं।

पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला में मंच पर बैठे बाराती और गीत गाती महिलाएं।- फोटो : AZAMGARH

ुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला में श्रीराम के गले में जयमाला डालती सीता जी।

ुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला में श्रीराम के गले में जयमाला डालती सीता जी।- फोटो : AZAMGARH

पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला में श्रीराम विवाह का दृश्य।

पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला में श्रीराम विवाह का दृश्य।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed