फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SIR: 99,461 voters found dead in the district, 141,206 untraceable

एसआईआर : जिले में 99461 मतदाता मिले मृतक तो 141206 का पता ही नहीं

Fri, 05 Dec 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
SIR: 99,461 voters found dead in the district, 141,206 untraceable
आजमगढ़। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नई चीजें सामने आ रही हैं। जिले में कुल 37,14,258 मतदाताओं में से 98.25 फीसदी यानी 36,49,284 मतदाताओं के फाॅर्म को ऑनलाइन कर दिया गया है। अभी तक सत्यापन में 99,461 मतदाता मृतक मिले तो 1,41,206 का पता ही नहीं चला।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर के तहत मतदाता सूची को वेरिफाई, सही और अपडेट किया जा रहा है। इसमें काफी गहन जांच हो रही है। घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए जिले में कुल 3869 बूथों पर बीएलओ की तैनाती की गई है। इसके लिए 392 सुपरवाइजर को भी इस प्रक्रिया में लगाया गया है। बीएलओ घर-घर मतदाताओं से 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर रहे हैं तो सबके नवीन फोटो भी लगाए जा रहे हैं। इसमें मृतक मतदाताओं से लेकर बाहरी तक की पहचान की जा रही है। जिले में बड़ी संख्या में अभी तक ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। अब निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में करीब 98.25 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। यह अभियान 11 दिसंबर तक चलेगा। जिले में मृतक और अनुपस्थित मतदाताओं का आंकड़ा अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन

36,193 मतदाता ऐसे जो किसी श्रेणी में ही नहीं

जिले में एक-एक मतदाता की कुंडली खंगाली जा रही है। जिले में अभी तक 36,193 मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी ही नहीं मिल पा रही है। इनको बीएलओ ने चिह्नित तो कर लिया है पर इनके बारे में कोई जानकारी बूथ से लेकर गांव तक नहीं मिल रही है। इनका घर, गांव से लेकर परिवार तक की पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.40 लाख ऐसे लोग बने रहे लोकतंत्र का हिस्सा
अभी तक लोकसभा व विधानसभा चुनावों के दौरान पुनरीक्षण का काम तो होता रहा है पर इस चुनावी सिस्टम का हिस्सा मृतक व बाहरी बने रहे। एसआईआर प्रक्रिया के शुरू होने से पहली बार इतने बड़े पैमाने पर मृतकों और अनुपस्थितों के आंकड़े निकलकर आए हैं। एसआईआर में 2,40,667 मृतक और अनुपस्थित पाए गए हैं।

जिले में एसआईआर का कार्य अंतिम चरण में है। जिले में कुल मतदाताओं में से 98.25 फीसदी मतदाताओं की ऑनलाइन फीडिंग कर दी गई है। - राहुल विश्वकर्मा, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed