फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Silver statue stolen from temple in Azamgarh, jewelery also taken away by thieves

आजमगढ़ में मंदिर से चांदी की प्रतिमा चोरी, जेवरात भी ले गए चोर

Wed, 03 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Silver statue stolen from temple in Azamgarh, jewelery also taken away by thieves
अहरौला के युधिष्ठिरपट्टी स्थित घर के परिसर में बने श्री दुर्गा मंदिर में चोरी के बाद जुटी महिलाय? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना के युधिष्ठिरपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार की रात चोर घुसे। राम सीता की चांदी की प्रतिमा के साथ ही दुर्गा प्रतिमा पर चढ़ाए गए मुकुट, नथिया, मांग टीका व हार आदि जेवरात चोर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चार साल पूर्व इसी घर से बंधक बना कर 12 लाख की डकैती हुई थी, जिसका खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर सकी।
विज्ञापन

युधिष्ठिरपट्टी गांव निवासी हवलदार निषाद पुत्र कवलेश्वर निषाद उड़ीसा में कारोबारी हैं। गांव के बाहर वे बड़ा मकान बनवाए हैं, जहां उनकी पत्नी रहती हैं। मकान परिसर में ही एक मंदिर भी बना है। घर की सुरक्षा के लिए मकान परिसर में दो डाबरमैन श्वान भी पाले हैं। इसके बाद भी मंगलवार की रात मकान की चहारदीवारी फांद कर चोर अंदर घुस गए। मंदिर से राम सीता की चांदी की प्रतिमा के साथ ही दुर्गा प्रतिमा पर चढ़े मुकुट, नथिया, मांग टीका, हार आदि चोर उठा ले गए। बुधवार सुबह आशा देवी को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर सीओ बूढ़नपुर महेंद्र शुक्ला के साथ ही अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाबत आशा देवी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। गृहस्वामी के अनुसार ढाई से तीन लाख की चोरी मंदिर से हुई है।
विज्ञापन

चार साल पूर्व हुई थी 12 लाख की डकैती
गृहस्वामी हवलदार निषाद का मकान आबादी से दूर बना है। चार साल पूर्व इनके मकान में 12 लाख की डकैती भी हुई थी। बदमाशों ने आशा देवी व उनके पांच साल के नाती को बंधक बना कर पूरा घर खंगाल डाला था। लगभग 12 लाख का माल लेकर बदमाश भाग गए थे। अहरौला थाना पुलिस अब तक पर्दाफाश नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में मंदिर से चोरी की दूसरी घटना
अहरौला थाना क्षेत्र में एक माह के अंदर मंदिर से चोरी की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व पांच फरवरी को अरूषा गांव में तमसा तट स्थित मंदिर से चोरों ने पांच किलो की चांदी की दुर्गा प्रतिमा के साथ ही मुकुट आदि चुरा ले गए थे। इस घटना का भी अहरौला थाना पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। सीओ ने जल्द खुलासे का दावा किया था। अब दूसरी घटना से महकमे में हड़कंप मच गया है।

मंदिर से चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - महेंद्र शुक्ला, सीओ, बूढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed