फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sikh community members arrived after getting news of construction on the disputed land

Azamgarh News: विवादित भूमि में निर्माण की सूचना पर पहुंचे सिख समुदाय के लोग

Sat, 13 Jun 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sikh community members arrived after getting news of construction on the disputed land
विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
आजमगढ़। निजामाबाद कस्बे में शुक्रवार को गुरुद्वारा की भूमि पर निर्माण होने की सूचना मिलते ही सिख समुदाय के लोग एकत्रित हो गए। निर्माण का विरोध करने लगे। थाना प्रभारी निजामाबाद राकेश कुमार सिंह ने निर्माण रुकवा दिया। कस्बा निवासी अफजल और असलम विवादित भूमि पर निर्माण करा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर गुरुद्वारा के जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह सहित सिख समाज के सैकड़ों लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों के समर्थकों के एकत्र होने से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल रहा। जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गुरुद्वारा की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। भूमि विवाद का मामला वर्तमान में कमिश्नर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी सुनवाई 18 जून को होनी है। ऐसे में न्यायालय में मामला लंबित रहने के बावजूद निर्माण कार्य कराना नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed