फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sikandar is the main leader of the conversion effort

Azamgarh News: धर्मांतरण के प्रयास का मुख्य सरगाना है सिकंदर

Thu, 01 Jun 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sikandar is the main leader of the conversion effort
देवगांव कोतवाली के चिरकिहिट गांव में 24 मई की रात धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की सक्रियता से यह खेल तो सफल नहीं हो सका। पुलिस की सप्ताहभर चली जांच में गिरफ्तार सिंकदर ही इस कवायद का मुख्य सरगना है। बुधवार को एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लगभग सप्ताह भर की जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है कि बरदह थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव का निवासी सिकंदर इस पूरी कवायद का मुख्य सरगना है। बताया कि गांव का अवधेश पासी बाराबंकी के देवा शरीफ व चार-पांच अन्य दरगाहों पर जाया करता था। जहां उसकी मुलाकात बरदह के मैनपुर गांव निवासी सिकंदर से हुई। सिकंदर देवा शरीफ में ही झाड़फूंक का काम करता था। वह लोगों को बीमारियां दूर करने व अन्य प्रलोभन देकर धर्मांतरण की कोशिश करता था। सिकंदर के योजना पर ही अवधेश पासी के घर पर कव्वाली का आयोजन किया गया। एसपी ने दावा किया कि इनकी मंशा ये थी अगर एक बार ये लोग धर्मांतरण को तैयार नहीं नहीं होते है, तो तीन से चार बार ऐसा कार्यक्रम कराया जायेगा। बताया कि अभी मामले की छानबीन चल रही है। यह पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि इसके पूर्व इनके द्वारा कहा-कहां ऐसे कार्यक्रम किए गए। कितने और लोग इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed