फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shyam Prabhu's trail journey came out with music

गाजे- बाजे के साथ निकली श्याम प्रभु की निशान यात्रा

Mon, 07 Mar 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shyam Prabhu's trail journey came out with music
नगर के मारवाड़ी धर्मशाला से रविवार को श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में खाटू वाले श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकाली गई । यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरूष श्याम प्रभु के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे और भक्ति गानों पर झूम रहे थे। यात्रा के दौरान पूरे शहर में होली जैसा माहौल बन गया था। सबको अबीर गुलाल लगाते हुए भक्त हाथी-घोडे, गाजे-बाजे के साथ चल रहे थे। खाटू प्रभु के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था।
विज्ञापन

मारवाड़ी धर्मशाला में सर्व प्रथम निशान पूजा हुई। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा वाहन पर खाटू वाले श्याम प्रभु की झांकी सजाई गई। इसके बाद हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे के साथ यात्रा निकली। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष श्याम प्रभु के जयकारे लगा रहे थे। खाटू वाले श्याम प्रभु के जयकारे से पूरा नगर क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। भक्त लोगों को अबीर गुलाल लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। भक्त भी इसे स्वेच्छा से स्वीकार कर रहे थे। जिस तरफ से श्याम जी की यात्रा गुजरती उनके दर्शन को भारी भीड़ लग जाती थी। निशान यात्रा में सबसे आगे हाथी-घोड़े, बैंडबाजे और प्रभु की झांकी चल रही थी उसके पिछे भक्त भजन पर नाचते गाते चल रहे थे। मारवाड़ी धर्मशाला से निशान यात्रा निकल कर पुरानी सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, पुरानी कोतवाली, मातवरगंज होते हुए विन्नासी गार्डेन में आकर खत्म हो गई। गार्डेन में स्थित भगवान शिव के मंदिर में निशान रखने के बाद श्रद्घालु अपने घरों को चले गये। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के सौरभ डालमिया ने बताया कि भक्त आगामी 12 मार्च को निशान यात्रा लेकर रिंगस पहुंचेंगे। इसके बाद 18 किमी पैदल चलकर खाटू धाम पहुंचकर निशान को अर्पित करेंगे। श्याम निशान यात्रा के दौरान पूरे शहर मे होली जैसा माहौल बन गया था। रास्ते में जो भी मिलता था भक्त उसे अबीर गुलाल लगाते हुए आगे बढ़ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed