फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shrouded in darkness the entire district, always craved power and water people

अंधेरे में डूबा रहा पूरा जनपद, बिजली-पानी को तरसे लोग

Mon, 25 Dec 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 25 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shrouded in darkness the entire district, always craved power and water people
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
आजमगढ़। व्यापारी और एसडीओ के विवाद का मामला सोमवार को हड़ताल तक पहुंच गया। विद्युत कर्मियों ने शाम को चार बजे पूरे जनपद की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगर के लोग बिजली और पानी के तरस गए।
विज्ञापन


घुप्प अंधेरे में सड़कों पर चलना दूभर हो गया। बिजली की आपूर्ति ठप होने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। एसडीएम और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर हड़ताल को स्थगित कराया।
विज्ञापन


बताते चलें कि शुक्रवार को नगर के चौक क्षेत्र स्थित एक दूकान की बिजली काटने को लेकर व्यापारी और एसडीओ के बीच हाथापाई हो गई थी। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को बिजली कर्मचारियों ने बैठक कर आरोपी दूकानदार के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। वहीं रविवार को व्यापारी संगठन भी उक्त व्यापारी के पक्ष में लामबंद हो गया।

व्यापारियों ने बैठक कर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर अवैध वसूली और व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर व्यापारियों ने सड़क पर उतरने की चेतावनी भी दी।

दोनों संगठनों के आमने-सामने आने से मामला तूल पकड़ लिया। उधर पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न करने से नाराज सोमवार की शाम चार बजे तक पूरे जनपद की बिजली आपूर्ति ठप कर विद्युत कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

पहले तो लोगों ने इसे आम कटौती समझा लेकिन जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो इसका पता लगाने में जुट गए। जब बिजली की कटौती का कारण पता चला तो लोग परेशान हो उठे। जैसे ही बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की सूचना जिला प्रशासन को हुई हड़कंप मच गया।

एसडीएम सदर प्रशांत कुमार और सीओ सिटी सच्चिदानंद अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल हड़ताली कर्मचारियों के पास पहुंचे। उन्होंने हड़ताली विद्युत कर्मियों से वार्ता की और मंगलवार की शाम तक आरोपियों के गिरफ्तारी का आश्वासन देकर बिजली की आपूर्ति को बहाल कराया।


विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार की शाम छह बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई वह दोबारा हड़्ताल पर चले जाएंगे।

एसडीओ के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने से विद्युत कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। लेकिन एसडीएम और सीओ सिटी के आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल को स्थगित कर बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया है।-चंद्रेश, अधिशासी अभियंता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed