फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shri Ram challenged the social norms of the time by embracing Nishad Raj

Azamgarh News: श्री राम ने निषाद राज को गले लगाकर तत्कालीन सामाजिक मान्यताओं को दी चुनौती

Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram challenged the social norms of the time by embracing Nishad Raj
आजमगढ़। भगवान श्री राम के प्रिय सखा और खेवनहार निषाद राज की जयंती पर शनिवार को केवट समाज ने हरिऔध कला केंद्र में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस दौरान निषाद समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला गया और समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में जनपद में कई दशकों से रखी निषाद राज की प्रतिमा की स्थापना में देरी को लेकर वक्ताओं ने गहरा रोष और अफसोस जताया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा प्रत्याशी अतरौलिया कन्हैया निषाद, भास्कर निषाद, हरिगेंद्र राम निषाद, ब्लॉक प्रमुख कोपागंज जयप्रकाश निषाद और नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ अजय साहनी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय निषाद और संचालन राकेश निषाद और रामाश्रय निषाद ने किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने निषाद राज के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु श्री राम को वनवास के दौरान माता सीता और लक्ष्मण के साथ निषाद राज ने अपनी नाव से गंगा पार करवाया था। श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज के साथ श्री राम ने पहली रात बिताई और उन्हें अपना मित्र बनाकर गले लगाया, जिससे तत्कालीन सामाजिक मान्यताओं को चुनौती दी गई। वक्ताओं ने अफसोस जताया कि जिन निषाद राज की सुधि प्रभु श्री राम ने ली, वह समाज आज भी उपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में निषाद राज की प्रतिमा की स्थापना में देरी को लेकर समाज ने नाराजगी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि जनपद में यह प्रतिमा दशकों से रखी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक इसकी स्थापना नहीं की गई, जो समाज के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।

समारोह में मुखराम निषाद, चंदन निषाद, मनोज निषाद, सनी निषाद, सुधीर निषाद, चंद्रमा निषाद, रघुवीर निषाद, सुरेंद्र निषाद, बालकिशन निषाद, बहादुर निषाद, भोला निषाद, दीपक निषाद, रंजीत निषाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed