फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shri Ram born in Ayodhya, happiness

अयोध्या में जन्मे श्रीराम, खुशियां

Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram born in Ayodhya, happiness
पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला मंचन में विश्वामित्र आगमन का दृश्य। - फोटो : AZAMGARH
श्रीरामलीला समिति पुरानी कोतवाली की ओर से रामलीला के दौरान बुधवार की रात श्रीराम जन्म और विश्वामिश्र आगमन की लीला हुई। श्रीराम के जन्म लेते ही लोग खुशी से झूम उठे और महिलाओं ने मंगल गीत गाया।
विज्ञापन

महाराजा दशरथ संतान नहीं होने से दुखी हैं। उन्होंने कुलगुरु वशिष्ठ से चिंता बताई तो उन्होंने शृंगी मुनि के पास जाकर पुत्रेष्ठि यज्ञ कराने की सलाह दी। राजा दशरथ यज्ञ कराते हैं। कुछ दिनों बाद तीनों रानियों से चार पुत्र पैदा हुए। राजा दशरथ के यहां पुत्र जन्म की खबर सुनकर पूरी अयोध्या झूमने लगी। राजा दशरथ खुश होकर अपने प्रजा में उपहार बांटे। वही राम जन्म की लीला देख सभी लीला प्रेमी भी झूमने लगे। राजा दशरथ ने अपने चारों पुत्रों का नामकरण वशिष्ठ मुनि से कराया। कौशल्या के पुत्र का नाम राम, कैकेयी के पुत्र का नाम भरत व सुमित्रा के पुत्रों का नाम लक्ष्मण व शत्रुध्न रखा गया। इस दौरान अयोध्या में बधाईयां बजने लगीं। उधर धीरे-धीरे चारों पुत्र बड़े होने लगे। उनकी शिक्षा दीक्षा वशिष्ठ की देख रेख में होने लगी। तभी एक दिन विश्वामित्र का आगमन अयोध्या में होता है। राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम व लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने के लिए कहते है, लेकिन राजा दशरथ उन्हें साथ ले जाने से साफ इंकार कर देते है। तभी विश्वामित्र अपने तप से अयोध्या को श्राप से भस्म करने की चेतावनी देते है। हालांकि वशिष्ठ जी की सलाह पर दशरथ पुत्र मोह त्याग कर राजा के कर्तव्य का पालन करते हैं। अंत में संयोजक विभाष सिन्हा ने सभी का आभार प्रकट किया। बताया कि पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला मंचन में आठ अक्तूबर की रात आठ बजे से सीता जन्म, नगर दर्शन, फुलवारी और मीना बाजार का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed