फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shreyans won the race

श्रेयांस ने दौड़ में मारी बाजी

Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shreyans won the race
निजामाबाद में मैराथन दौड़ में विजेता पुरस्कार के साथ। संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विश्व आयुर्वेद दिवस और धंवंतरि जयंती पर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) द्वारा रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्रेयांश ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि अनुपम राज दूसरे और सचिन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. विजय शंकर सिंह ने कलेक्ट्रेट पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्ट्रेट से निकलकर प्रतिभागी अग्रसेन चौराहा, बड़ादेव, महिला अस्पताल, मुख्य चौक, तकिया, पहाड़पुर होते हुए सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे जहां प्रतियोगिता समाप्त हुई। प्रतियोगिता में नीमा के अतिरिक्त रोटरी क्लब का सहयोग मिला। कार्यक्रम संयोजक डॉ. डीडी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से समाज को संदेश दिया गया कि स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए और सुबह सुबह थोड़ी दौड़ आवश्यक है। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार श्रेयांश मित्तल, द्वितीय पुरस्कार अनुपम राज और तृतीय पुरस्कार सचिन कुमार को प्राप्त हुआ। विजेताओं को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। नीमा अध्यक्ष डॉ. अजीम अहमद ने कहा कि नीमा ऐसे आयोजन करती रहती है। खेल सचिव डॉ. नोमान अहमद ने कहा कि जल्द बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई जाएगी। संयोजक डा. डीडी सिंह ने आभार जताया। निजामाबाद : दीपावली पर कस्बे में रविवार को सजल दिव्य फाउंडेशन ट्रस्ट भारत एवं अद्भुत ब्रह्म योग सेवा समिति की ओर से 15वीं मैराथन दौड़ का आयोजन हुआा। जिसमें वाराणसी के धावकों का दबदबा रहा। यहां के धावकों ने पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि आजमगढ़ को तीसरा स्थान मिला। दौड़ का शुभारंभ तिरंगा झंडा दिखाकर समिति के फाउंडर योगी राजेश्वर के साथ समिति के सदस्यों ने किया। दौड़ फराहाबाद मोड़ से शुरू होकर सेंटरवा मोड़, असनी ग्रामसभा होते हुए कठआ का पुल से शीतला मंदिर माग, पूर्व माध्यमिक विद्यालय होते हुए फरहाबाद मोड़ पर संपन्न हुई। दौड़ में वाराणसी के चंदन राजभर को पहला और मनीष कुमार यादव को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि आजमगढ़ के विक्की राजभर तीसरे स्थान पर रहे। अंबेडकर नगर के कुलदीप यादव चौथे, जौनपुर के मंगला प्रसाद निषाद पांचवें स्थान पर रहे। योगी राजेश्वर ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, खेल से मनुष्य के जीवन का सर्वांगीण विकास होता है। संचालन विपिन यादव और पवन कुमार यादव ने किया। इस दौरान बिंदेश्वरी प्रसाद बरनवाल, डा. शैलेंद्र नाथ यादव, विश्वास यादव, मदन लाल यादव, चंद्रिका पहलवान, अमरजीत पहलवान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed