{"_id":"5fbbf4618ebc3e9b966175a1","slug":"show-cause-notice-to-principals-and-teachers-including-block-education-officer-azamgarh-news-vns559737470","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षा अधिकारी समेत प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षा अधिकारी समेत प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने सोमवार को शिक्षा क्षेत्र सठियांव के कंपोजिट विद्यालय काशीपुर, प्राथमिक विद्यालय अबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय फखरुद्दीनपुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय फखरुद्दीनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालय बंद मिले। कुछ विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की अनुपस्थिति भी पाई गई। विद्यालयों में अनियमितताएं मिलने पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सठियांव समेत प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
बीएसए कंपोजिट विद्यालय काशीपुर में अपराह्न 1.20 बजे निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां के अध्यापक अपने मनमर्जी से आते जाते हैं। उनके आने और जाने का कोई भी समय नहीं है। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय अबाड़ी में 1.40 बजे पहुंचे। इस दौरान विद्यालय बंद पाया गया। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि वहां के अध्यापक अपने मनमर्जी से आते जाते हैं। बीएसए ने संबंधित दोनों प्रधानाध्यापकों व अन्य सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय फखरुद्दीनपुर में बजे पहुंचे। जहां कई अनियमितताएं मिलीं। प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। बीएसए करीब 2.19 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय फखरुद्दीनपुर में पहुंचे। इस विद्यालय में कमपोजिट विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय फखरुद्दीनपुर एक साथ ही संचालित होती है। जिसमें कार्यरत महेंद्र कुमार सहायक, अध्यापक सीमा यादव, विवेक कुमार अनुदेशक द्वारा अपना आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। जबकि वर्तमान में किसी भी प्रकार के अवकाश का आदेश स्वीकृत मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही की जानी है। विद्यालय कंपोजिट होने के उपरांत वरिष्ठ के रूप में रुकमणी देवी कार्यरत हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक का चार्ज खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा इन्हें नहीं दिलवाया गया। प्रधानाध्यापक का चार्ज न देने पर खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।