फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Show cause notice issued to Gram Pradhan on charges of irregularity

अनियमितता के आरोप में ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी

Mon, 19 Oct 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to Gram Pradhan on charges of irregularity
आजमगढ़। लालगंज विकास खंड के नथमलपुर उर्फ विसंभरपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर हुई जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई है। इस मामले में डीएम ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तकनीकी सहायक और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

नथमलपुर उर्फ विसंभरपुर गांव निवासी संतोष कुमार चौहान ने गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत डीएम से की थी। उनकी इस शिकायत पर सीडीओ की ओर से खंड विकास अधिकारी लालगंज राजीव कुमार शर्मा और सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मनोज कुमार सिंह को जांच सौंपी गई। जांच टीम ने अपनी आख्या में बताया कि सामुदायिक शौचालय में प्रयुक्त की जा रही ईंटों की गुणवत्ता ठीक नहीं है। अवर अभियंता ने कार्य रोक दिया था और ईंटों को बदलकर ही निर्माण कराने का निर्देश दिया गया लेकिन ईंटों को बदले बिना ही निर्माण कराकर तकनीकी सहायक से मापी कराकर 21,708 रुपये का भुगतान करा लिया गया था। इस मामले की जानकारी तकनीकी सहायक द्वारा अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई। जिसके लिए टीम ने तकनीकि सहायक और ग्राम पंचायत अधिकारी को दोषी ठहराया। आख्या के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सरोज को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही उपायुक्त श्रम रोजगार को तकनीकी सहायक और जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्घ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed