फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shovel the mother, the child's killing neighbor

फावड़े से मां, पड़ोसी के बच्चे की हत्या

Thu, 12 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 12 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
 Shovel the mother, the child's killing neighbor
रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन बेलकुंडा गांव में बुधवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब एक युवक ने फावड़े प्रहार कर अपनी मां और पड़ोसी के 10 वर्षीय पुत्र को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन


देर शाम गांव में घटी इस लोमहर्षक घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ कारण की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष की माने तो हत्यारोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वैसे कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


रौनापार थाने के बेलकुंडा गांव निवासी पतिराजी देवी (55) पत्नी भागवत पटेल बुधवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब दरवाजे पर बैठकर अलाव ताप रही थी। भागवत सिवान की तरफ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उनका बड़ा बेटा हरेंद्र पटेल कहीं से घूमते हुए आया। किसी से कुछ बोले बिना वह घर के अंदर गया और ओसारे में रखे फावड़े लाकर मां के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे पतिराजी का सिर धड़ से अलग हो गया।

वारदात के समय पतिराजी की चीख सुन पड़ोसी चंद्रिका पटेल का 10 वर्षीय पुत्र रामअशीष  मौके पर पहुंचा। उसके शोर मचाने पर हरेंद्र ने उसकी भी गर्दन धड़ से अलग कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया।

घटना के वक्त घर में भोजन बना रही हरेंद्र की पत्नी और बच्चे भागकर वहां पहुंचे। उनके रोने धोने पर अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

थानाध्यक्ष रौनापार तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बताते चलें कि मृत पतिराजी दो बच्चों की मां थी। जबकि रामअशीष तीन भाइयों में छोटा था।


वारदात के संबंध में थानाध्यक्ष रौनापार मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि हरेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है।

उसने किस स्थिति में ऐसा कृत्य किया। घटना की जड़ क्या है, पुलिस इन तथ्यों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed