फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shopping on social media taking a list of roaming medicines

सोशल मीडिया पर घूम रही दवाओं की लिस्ट ले कर रहे खरीदारी

Fri, 16 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shopping on social media taking a list of roaming medicines
आजमगढ़। कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उसी तरह से सोशल मीडिया पर किसी न किसी डाक्टर द्वारा लिखी गई दवा के पर्चे को वायरल किया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर घूम रहे इस दवा के पर्चे को लेकर दुकानों पर दवा खरीदने पहुंच रहे हैं। जबकि जनपद में दवा की कोई कमी नहीं है। सिर्फ रेमिडिशिवर इंजेक्शन की कमी है इसके भी आज कल में आने की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना भयावह रूप लेनेे लगा है। सोशल मीडिया और टीवी पर आ रही खबरों को देखते हुए लोग अब घबराए हुए हैं। बहुत से लोग अपने आपको घरों में कैद कर चुके हैं। लोगों द्वारा घरों में क़ाढ़े के साथ ही गर्म चीजों का सेवन बढ़ा दिया गया है। अभी तक फ्रिज में पानी आदि की बोतलें नहीं रखी जा रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर रोज किसी न किसी चिकित्सक का लिखी गई दवा की पर्ची को वायरल कर कोरोना संक्रमण होने पर प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। कुछ दवाओं को छोड़ दिया जाए तो इन पर्चियों पर लगभग सभी दवाएं एक ही हैं। इन पर्चियों पर लिखी गई दवाओं को लोग मेडिकल हाल से खरीद भी रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ लोग इसे एहतियात के तौर पर खरीद रहे हैं ताकि कहीं ऐसा न हो कि जब इसकी जरूरत पड़े तो इन दवाओं की किल्लत हो जाए। बहुत से लोग बिना जांच कराए ही बिना चिकित्सकों की सलाह के ही इन दवाओं का सेवन भी कर रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो इस तरह से दवाओं का सेवन करना सेहत को और खराब कर सकता है। वहीं मेडिकल स्टोर संचालकों की मानें तो जनपद में रेमिडिशिवर को छोड़ कर किसी भी दवा की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले मेडिकल स्टोर संचालक
घनश्याम मेडिकल हाल के अंकित अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रतिदिन किसी न किसी डॉक्टर द्वारा कोरोना संक्रमण होने पर इलाज के लिए दवाओं की पर्ची वायरल हो रही है। लोग मोबाइल में ही इस पर्ची को लेकर हमारे पास पहुंच रहे हैं और दवा की मांग कर रहे हैं। जबकि वर्तमान में जनपद में किसी भी दवा की कोई कमी नहीं है।
जनपद के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रंजन राय ने बताया कि जिले में किसी भी दवा की कोई कमी नहीं है। चाहे बिटामिन सी हो या अन्य कोई दवा जनपद में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। सिर्फ रेमिडिशिविर इंजेक्शन और फेबी फ्लू टेबलेट की कमी है। चूंकि इस दवा पर 90 दिन की वैलिडिटी होती है। व्यापारियों ने इसे मार्च में वापस कर दिया है। जिसके कारण इसकी कमी है एक दो दिन में यह भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगा। इसलिए घबराने की जरूरत है।

बिना चिकित्सक की सलाह कोई भी दवा खतरनाक
जनपद के वरिष्ठ फिजिशिन डा. एके राय ने कहा कि इस तरह से दवा का सेवन करना खतरनाक हो सकता है। वर्तमान में मौसमी बिमारियां हो रही हैं। ऐसे में बिना जांच कराए कोरोना के नाम पर दवा का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अगर बुखार, सर्दी, खांसी हो तो सबसे पहले उसकी जांच कराएं। जांच कराने के बाद चिकित्सक के परामर्श पर ही दवाओं का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed