Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shopkeeper arrested for selling firecrackers secretly in grocery shop

Azamgarh News: किराना दुकान में चोरी-छिपे बेच रहा था पटाखे, दुकानदार गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper arrested for selling firecrackers secretly in grocery shop
तरवां के भरथीपुर गांव में किराना दुकान में मिला अवैध पटाखा। स्रोत-पुलिस - फोटो : Samvad
तरवां थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव में किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर चोरी-छिपे बिक्री करने का मामला सामने आया है। बुधवार को पुलिस ने दुकान पर छापेमारी कर 60 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए। मौके से दुकानदार संदीप गुप्ता (26) को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

तरवां थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भरथीपुर निवासी संदीप गुप्ता अपनी किराना दुकान में अवैध पटाखे रखकर चोरी-छिपे बिक्री कर रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर दुकानदार भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान दुकान से करीब 60 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद पटाखों में मिर्ची बम, मिनी बुलेट, बिजली क्रैकर्स, रॉकेट बम और बुलेट बम समेत विभिन्न ब्रांड के पटाखे शामिल हैं। गिरफ्तार संदीप गुप्ता भरथीपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed