फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SHO threatened to remove uniform on call after Hacking azamgarh SP CUG mobile number

आजमगढ़: एसपी की सीयूजी मोबाइल को हैक कर थानेदार को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, ऐसे पता चला सच

Sat, 11 Dec 2021 10:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Dec 2021 10:59 PM IST
सार

एसपी के सीयूजी नंबर से कॉल पर एसओ भी हड़बड़ा गए और जी सर कह कर फोन रख दिया। लेकिन थानेदार को एसपी के सीयूजी से आए कॉल पर कुछ शक हुआ। 

विज्ञापन
SHO  threatened to remove uniform on call after Hacking azamgarh SP CUG mobile number
मोबाइल पर मिली थानेदार को धमकी - फोटो : फाइल

विस्तार

थानेदार ने एक गाड़ी क्या पकड़ ली उसे वर्दी उतरवाने की धमकी तक मिल गई। हद तो तब हो गई जब यह धमकी एसपी के सीयूजी मोबाइल नंबर से दी गई। थानेदार को आवाज सुन शंका हुई तो उन्होंने एसपी के प्राइवेट नंबर पर बात की। पता चला कि एसपी ने फोन ही नहीं किया था।

विज्ञापन


मामला आजमगढ़ के अहरौला थाने का है। थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होने शुक्रवार को एक क्रेटा गाड़ी पकड़ी थी और उसे थाने में खड़ा कराया था। उसे छुड़ाने के लिए शुक्रवार से शनिवार शाम तक कई कॉल आए।
विज्ञापन


थानेदार पर बन रहा था तरह-तरह से दबाव
कॉल करने वाले का नाम अमित मोहन तिवारी निवासी करनपुर थाना अहरौला है। गाड़ी छोड़ने को लेकर वह थानेदार पर तरह-तरह से दबाव बना रहा था। यहां तक कि वर्दी उतरवाने की भी धमकी दे दी। शनिवार शाम थानेदार के नंबर पर एसपी के सीयूजी मोबाइल नंबर से फोन आया और कहा गया कि कोई क्रेटा गाड़ी पकड़े हो, उसे तत्काल छोड़ दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कप्तान के नंबर से कॉल पर एसओ भी हड़बड़ा गए और जी सर कह कर फोन रख दिया। लेकिन थानेदार को एसपी के सीयूजी से आए कॉल पर कुछ शक हुआ। जिस पर उन्होंने कुछ ही देर बाद एसपी के प्राइवेट नंबर पर कॉल किया और गाड़ी छोड़ने के लिए फोन करने की बात के बाबत पूछा। जिस पर एसपी ने इंकार किया।

उन्हीं के सीयूजी मोबाइल नंबर  से कॉल आने के बात की जानकारी पर एसपी ने एसओ को तत्काल मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिस पर एसओ संजय कुमार सिंह ने करनपुर निवासी अमित मोहन तिवारी समेत कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
पढ़ेंः लेखपाल दंपती हत्याकांड: नौकरी के लिए बहू ने प्रेमी के साथ की हत्या, ससुर की नौकरी पति को मिलने बाद उसकी भी हत्या का था प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed