फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shivpal yadav said ready for alliance and merger with samajwadi party but but not compromising on respect our people in azamgarh

आजमगढ़: सपा से गठबंधन-विलय दोनों पर तैयार, लेकिन अपनों के सम्मान से समझौता नहीं- शिवपाल

Sun, 14 Nov 2021 12:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Nov 2021 12:36 PM IST
सार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शनिवार को सामाजिक परिवर्तन यात्रा के साथ आजमगढ़ जिला पहुंचे थे। जहां उन्होंने यूपी सरकार पर हमला बोला था।

विज्ञापन
Shivpal yadav said ready for alliance and merger with samajwadi party but but not compromising on respect our people in azamgarh
आजमगढ़ में शिवपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक परिवर्तन यात्रा के साथ आजमगढ़ पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर से मथुरा से निकली यह यात्रा अब तक 65 जिलों का दौरा कर चुकी है। आज अतरौलिया में जनसभा के बाद हम अंबेडकर नगर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आ गया है और भाजपा के लोग जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। भाजपा जाति धर्म की राजनीति कर रही है। जाति, धर्म और मजहब के नाम पर राजनीति कब तक चलेगी। वहीं राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जिले का नाम बदलकर आर्यमगढ़ कर देने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि ऐसा करने पर जनता यह सरकार ही बदल देगी।
विज्ञापन


भाजपा के लोग यहां के लोगों को कीड़े-मकोड़े समझ कर यहां के लोगों का अपमान कर रहे हैं। एक्सप्रेस-वे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपमान भले किया लेकिन प्रदेश में विकास का काम भी बहुत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 60 प्रतिशत जमीन सपा के कार्यकाल में ही अधिग्रहित की गई थी। इस सरकार ने कोई काम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि वह सपा से गठबंधन और विलय करने के लिए तैयार हैं लेकिन अपनों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। अगर उचित सम्मान मिला तो गठबंधन या विलय हो सकता है।

हालांकि अभी तक इस संबंध में अखिलेश से आमने-सामने बात नहीं हुई इै। 22 नवंबर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है और इस दिन सैफई में दंगल का आयोजन होगा। ऐसे में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के दिन दोनों दलों में समझौता हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed