फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shivpal will come with full respect: Akhilesh

शिवपाल आएं होगा पूरा सम्मान: अखिलेश

Fri, 26 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shivpal will come with full respect: Akhilesh
महराजगंज में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के यहा वैवाहिक समारोह में होने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश - फोटो : AZAMGARH
महराजगंज (आजमगढ़)। सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि अगर प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव सपा में आए तो उनका पूरा सम्मान होगा। सभी पार्टियों के अच्छी छवि के लोगों को समाजवादी पार्टी अपनाएगी। पूर्व सीएम सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की भतीजी की शादी के अवसर पर अपने संसदीय क्षेत्र आए थे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि कहा कि सपा दलितों, पिछड़ों का सम्मान करती है, आज संविधान दिवस है, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान दिया है, उसमें हमें और आपको मिले अधिकार छीने जा रहे हैं। कहा, लोकतंत्र उसी दिन समाप्त हो जाएगा, जिस दिन संविधान खत्म हो जाएगा। गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की कोशिश है कि सभी क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चले। छोटे-छोटे दलों से गठबंधन हो रहा है और सभी रंगों को साथ लेकर गठबंधन हो रहा है और गुलदस्ता बन गया है। अभी आरएलडी, अपना दल (के) को साथ लिया है। शिवपाल की पार्टी प्रसपा के संबंध में कहा कि उनका भी सम्मान होगा। बसपा के विधायक व विधानमंडल दल के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के पार्टी में शामिल होने के सवाल पर कहा कि पार्टी सभी दलों के अच्छी छवि के लोगों का स्वागत करेगी। कहा कि बाबा युवाओं को टैबलेट देने की बात करते हैं, क्योंकि उनको लैपटाप चलाना नहीं आता है। कहा कि उन्हें खुशी है कि भाजपा अब विकास की बात कर रही है। जब सपा की सरकार थी, तब भी सपा ने केंद्र की योजनाएं लागू की थीं। सपा के शासनकाल में जेवर के साथ फिरोजाबाद और आगरा में भी एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव था, इसके लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। सपा सुप्रीमो ने कहा कि आजमगढ़ को हवाई पट्टी नेताजी ने दिया। सपा सरकार में इसको और बड़ा बनवाया गया, लेकिन आज तक यह चालू नहीं हो सका। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोगों से पूछिए कि आखिर एयरपोर्ट पांच साल में क्यों नहीं चालू हुआ। क्योंकि, उनको पता है कि एयरपोर्ट शुरू हो गया तो समाजवादी लोग सबसे पहले जहाज उतार देंगे। कहा कि तीनों कृषि कानून लाना गलत फैसला था, इसलिए भाजपा की केंद्र सरकार ने वापस ले लिया। कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देगी। सपा प्रदेश में सभी क्षेत्रीय दलों को साथ ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed