फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shivpal becomes candidate from Badaun, discussion intensifies about Akhilesh coming to Azamgarh

Azamgarh News: शिवपाल बने बदायूं से प्रत्याशी तो अखिलेश के आजमगढ़ आने की चर्चा तेज

Wed, 21 Feb 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shivpal becomes candidate from Badaun, discussion intensifies about Akhilesh coming to Azamgarh
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हर पार्टी जुटी हुई है। सपा की ओर से मंगलवार को पांच प्रत्याशियों के साथ चुनाव प्रभारियों की घोषणा की गई। जिसमें पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव को बदायूं से प्रत्याशी बनाया है। जबकि आजमगढ़ का चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को बनाया गया है।
विज्ञापन

जनपद को सपा का गढ़ कहा जाता है। इस सीट से सपा के संरक्षक मुलायम सिंह और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव सांसद रह चुके हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद अखिलेश यादव ने इस सीट को छोड़ दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा था। जिन्हें भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ से हार का सामना करना पड़ा था। इस पर आजमगढ़ सीट से शिवपाल सिंह यादव के मैदान में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन मंगलवार को पार्टी जिन पांच प्रत्याशियों की घोषणा की है। उसमें शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हैं। जिन्हें पार्टी ने बदायूं से उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में एक बार फिर से अखिलेश यादव के आजमगढ़ सीट से मैदान में उतरने की चर्चा तेज हो गई। वहीं पार्टी ने इस चुनाव धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। ऐसा धर्मेंद्र यादव को जनपद के संबंध में जानकारी को देखते हुए किया गया है। पिछले उपचुनाव में धर्मेंद्र ने जनपद की हर गली और गांव की खाक छानी है। जिसके कारण उन्हें यहां के इतिहास और भूगोल के बारे में पूरी जानकारी है। जिसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें यहां के चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed