{"_id":"9e3313b732f283edf16f598e9787c307","slug":"shikshamitra-sit-in-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे शिक्षामित्र , धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे शिक्षामित्र , धरना
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। हाईकोर्ट के फैसले से नाराज शिक्षामित्र सोमवार को सड़क पर उतर पड़े। विरोध प्रदर्शन के साथ ही लालगंज में शिक्षामित्रों ने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। एसडीएम लालगंज को ज्ञापन सौंप इच्छामृत्यु की मांग की। वहीं जिला मुख्यालय स्थित कुंवर सिंह उद्यान में धरना देकर आंदोलन की रणनीति बनाई।
जिला मुख्यालय स्थित कुंवर सिंह उद्यान में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में धरना दिया। जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों के साथ हुए अन्याय को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके विरोध में मंगलवार को स्कूलों को बंद कराया जाएगा और शिक्षामित्र जिला मुख्यालय पर धरना देंगे और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा सचिव राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। धरने में अनिल विश्वकर्मा, हरेंद्र सिंह, कैलाश यादव, रामप्रताप सिंह, राजेश यादव, दुष्यंत, अशोक, नूतन, रेखा, पूनम, शशिकला आदि शिक्षामित्र शामिल थे। इस क्रम में अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षामित्रों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान भारत भूषण राय, पवन सिंह, अजीत कुमार सिंह, चंद्रभान प्रजापति, चंद्रशेखर यादव आदि उपस्थित थे।
लालगंज संवाददाता के अनुसार लालगंज के शिक्षामित्र दोपहर 12 बजे सड़क पर उतर पड़े। जमकर नारेबाजी करते हुए आजमगढ़-वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने विरोध में पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। शिक्षामित्रों ने कहा कि हमें इच्छामृत्यु की इजाजत दी जाए। सूचना पाकर दोपहर लगभग एक बजे जाम स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव ने शिक्षामित्रों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने एसडीएम लालगंज को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री सहित जिलाधिकारी को संबोंधित ज्ञापन सौंपा। जाम में सूर्यप्रकाश सिंह, विजय कुमार यादव, राजकुमार सिंह, लालजी यादव, अरुण, दीपक सिंह, मंजू सिंह, सूनीता, निराला सिंह, रीता देवी, बीना सिंह, विनय कुमार, उमा, सुषमा सिंह, आभा राय, सत्येंद्र कुमार आदि शामिल हुए।