फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sheila Yadav became president made history

शीला यादव ने अध्यक्ष बन रच दिया इतिहास

Thu, 25 Dec 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 25 Dec 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sheila Yadav became president made history
 नगर के शिब्ली महाविद्यालय में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर कुमारी शीला यादव ने मोहम्मद सलीम को हराकर शिब्ली कालेज का इतिहास बदल दिया, इस कालेज से अध्यक्ष बनने वाली वह पहली छात्रा बनी। महामंत्री पद पर नोमान अहमद को विजयी रहे।
विज्ञापन


प्रतिनिधि पद के चुनाव में वाणिज्य संकाय में शहबाज, विधि संकाय में सिद्धनाथ सिंह, कलासंकाय में मोहम्मद अरशद, विज्ञान संकाय में संदीप कुमार प्र्रजापति विजयी रहे। जबकि शिक्षा संकाय प्र्रतिनिधि पर रुखसार तनवीर को निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन

 छात्रसंघ चुनाव के लिए शिब्ली महाविद्यालय में गुरुवार की सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। जो तीन बजे तक चला। 9800 मतदाताओं में से 4714 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में अध्यक्ष पद पर शीला यादव और सलीम अहमद के बीच टाई हो गया। टाई होने पर दोनों प्रत्याशियों की सहमति से रिकाऊंटिंग की गई, जिसमें कुमारी शीला यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सलीम अहमद को 178 मतों से परास्त कर इतिहास रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुमारी शीला यादव को 1645 और सलीम अहमद को 1467 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर नोमान अहमद ने दीपक सोनकर को 92 मतों से पराजित किया। नोमान अहमद को 1338 और दीपक सोनकर को 1246 मत प्र्राप्त हुए। प्र्र्रतिनिधि पद के लिए संपन्न हुई मतगणना में वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर शहबाज अहमद ने मोहम्मद आसिफ को 113 मतों से परास्त किया। शहबाज को 316 और मोहम्मद आसिफ को 205 मत मिले।


विधि संकाय प्र्रतिनिधि पद पर सिद्धनाथ सिंह ने मोहम्मद कैफी आजमी को  37 मतों से पराजित किया। सिद्धनाथ को 162 और मोहम्मद कैफी आजमी को 125 मत मिले। कला संकाय प्र्रतिनिधि पद पर मोहम्मद अरशद ने सैफुल्लाह को 179 मतों से परास्त किया। अरशद को 720 और सैफुल्लाह को 541 मत मिले। विज्ञान संकाय के लिए संदीप कुमार प्रजापति ने अब्दुल्ला को 226 मतों के अंतर से पराजित किया।

संदीप को 597 और अब्दुल्ला को 371 मत प्राप्त हुए। वहीं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर रुखसार तनवीर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed