फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shahganj-Ballia passenger stopped again after running

चलने के बाद फिर बंद हुई शाहगंज-बलिया पैसेंजर

Sun, 19 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shahganj-Ballia passenger stopped again after running
मेजवां। केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ युवाओं के आक्रोश का असर रेल सेवाओं पर काफी पड़ रहा है। इसके चलते रेलवे को देश मे कई स्थानों को महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह ट्रेनों में तोड़फोड़ की है और कई जगह तो ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया है। अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों का रूख रेलवे की ओर अधिक है, जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया हुआ है। इस प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के प्रभाव के चलते शनिवार को आजमगढ़ के रास्ते शाहगंज-बलिया के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 05171/ 05172, 05167/05168 को प्रारंभिक स्टेशन से ही निरस्त कर दिया गया। वहीं साबरमती गाड़ी संख्या (19166) दरभंगा-अहमदाबाद को भी निरस्त किया गया है। गोदान और ताप्ती गंगा को अगले स्टेशन पर पहुंचने से पहले बवाल को देखते हुए रोक दिया गया। जिसके चलते वह चार घंटे से अधिक विलंब से स्टेशनों पर पहुंची। इसके चलते यात्री घंटो स्टेशनों और ट्रेनों में फंसे रहे। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ट्रेनों की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों से या ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें। बवाल को देखते हुए फूलपुर के पास समीपवर्ती रेलवे स्टेशन शाहगंज जंक्शन, दीदारगंज, खोरासन रोड, सरायमीर, फरिहा, आजमगढ़, सठियांव आदि स्टेशन पर भारी संख्या में आरपीएफ के जवान सहित पैरामिलिट्री फोर्स मुस्तैद रही। रोडवेज की बसों से फोर्स ने पेट्रोलिंग भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed