फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shah Faisal of Azamgarh joined Kaun Banega Crorepati

कौन बनेगा करोड़पति में शामिल हुए आजमगढ़ के शाह फैसल, 3.20 लाख जीतने के बाद प्रतियोगिता से हुए बाहर

Wed, 23 Dec 2020 12:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 23 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shah Faisal of Azamgarh joined Kaun Banega Crorepati
KBC 12 - फोटो : TWITTER- @SrBachchan

'कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होता, जरा एक पत्थर तो उछाल कर देखो यारो' कुछ ऐसा ही कर दिखाया है आजमगढ़ जिले की रेशमी नगरी मुबारकपुर के शाह फैसल ने। शाह फैसल बिग बी के प्रसिद्ध क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में शामिल हुए। सोमवार को इसका प्रसारण किया गया। इस दौरान कस्बे से लेकर जनपदवासियों की नजर टीवी पर बनी रही। 3.20 लाख जीतने के बाग शाह फैसल क्विज शो से बाहर हो गए।

विज्ञापन


सोमवार की रात मुबारकपुर के कटरा निवासी शाह फैसल को बिग की सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। शाह फैसल की मां जोहरा खातून बेटे को देख खुशी से फूली नहीं समा रही थीं। शाह फैसल ने बताया कि इसके लिए 27 नवंबर को शूटिंग हुई थी। शाह फैसल के पिता रिजवान अहमद सऊदी अरब में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहते थे।
विज्ञापन


फास्टेस्ट फिंगर प्रश्न का मात्र 5.88 सेकेंड में उत्तर देकर शाह फैसल हॉट सीट पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए खुशी की बात यह रही कि जिले से पहली बार मेरा केबीसी में चयन हुआ है। हमने यह साबित कर दिया कि मुबारकपुर के बुनकरों के हाथों में बुनकरी ही नहीं, बल्कि और भी मेधा है। इसके सहारे बुलंदियों पर जाया जा सकता है। कुछ वर्ष पूर्व शाह फैसल मुंबई जाकर प्राइवेट नौकरी करने के साथ पढ़ाई भी कर रहे थे। वर्तमान में नौकरी के साथ ही कैट की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed