फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shah Alam filed nomination from BSP

बसपा से शाह आलम ने दाखिल किया नामांकन

Fri, 03 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shah Alam filed nomination from BSP
सदर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को बसपा के शाह आलम डर्फ गुड्डू जमाली ने पर्चा दाखिल किया। अब तक दो प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं चौथे दिन भाजपा समेत 6 निर्दलियों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सीट छोड़ने पर यहां 23 जून को उपचुनाव होगा। इसके लिए 30 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चौथे दिन बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने अपने प्रस्तावक के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर आरओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों को पुलिस ने बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया। प्रत्याशी के साथ केवल उनके प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया। बुधवार को कांग्रेस की तरफ से मधुसूदन त्रिपाठी ने नामांकन किया था।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि लोकसभा सदर निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी से हरेंद्र सिंह, निर्दलीय राम सिंह यादव, आईएनसी से राम प्यारे यादव, आवामी पिछड़ा पार्टी से इस्माइल अंसारी, शिवसेना से राजेश कुमार व जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से जयनाथ चौहान ने 1-1 सेट में नामांकन पत्र खरीदे। इसके पूर्व भाजपा से डॉ. अशोक सिंह भी चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीद चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed