फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven trolley transformers were found, if they burn, electricity will come in an hour

Azamgarh News: सात ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर मिले, जला तो एक घंटे में आएगी बिजली

Tue, 21 Jan 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Seven trolley transformers were found, if they burn, electricity will come in an hour
आजमगढ़। शहरी क्षेत्र में अगर कहीं ट्रांसफॉर्मर जलता है तो लोगों को अब बिना बिजली के नहीं रहना पड़ेगा। वहां पर ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर विभाग एक घंटे के भीतर बिजली की आपूर्ति शुरू करेगा। वितरण खंंड शहर के लिए सात ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर मिले हैं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम शहरी क्षेत्र में विभिन्न भार के 70 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। इस वितरण खंड में जिला व मंडल स्तर के सभी कार्यालय और अधिकारियों के आवास भी आते हैं। ट्रांसफॉर्मर जलने की सबसे ज्यादा समस्या गर्मी के दिनों में होती है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। इसको देखते हुए विभाग की तरफ से नगर निकाय योजना में शहरवासियों के लिए ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर की मांग की गई थी ताकि अगर कहीं ट्रांसफॉर्मर जले तो पहले वहां तुरंत ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर ले जाकर आपूर्ति को बहाल किया जा सके। नगर निकाय योजना में खंड प्रथम को सात ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति मिली थी। अब विभाग को ट्रॉलियां मिल गईं हैं। इन पर 400 केवी के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। चार ट्रॉलियों पर ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम पूरा हो चुका है। अगर कहीं ट्रांसफॉर्मर जलेगा तो वहां के लोगों को दूसरे ट्रांसफॉर्मर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग की तरफ से सबसे पहले वहां ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निकाय योजना में खंड प्रथम शहर को सात ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर मिले हैं। अगर कहीं ट्रांसफॉर्मर जलता है तो इसे वहां पर लगाकर तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।-रवि अग्रवाल, एक्सईएन शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed