फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven Testimonials Reserved

सात परीक्षार्थी किया गए रेस्टिकेट

Fri, 07 Apr 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seven Testimonials Reserved
राजकीय बालिका इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देती छात्राएं।
शुक्रवार को इंटरमीडिएट की पहली पाली में संस्कृत प्रथम और दूसरी पाली में गणित द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में कई केंद्रों पर जमकर नकल हुई। दोनों पालियों में नकल सामग्री का इस्तेमाल करने पर कुल सात परीक्षार्थियों को रेस्टीकेट कर दिया गया, जबकि सामूहिक नकल में पीरपुर सार्वजनिक इंटर कालेज मित्तूपुर को काली सूची में डालने की संस्तुति संयुक्त शिक्षानिदेशक ने की है।
विज्ञापन



संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत ने बताया कि पहली पाली में इंटर संस्कृत द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान उन्होंने 10.5 पर पीरपुर सार्वजनिक इंटर कालेज मित्तूपुर का निरीक्षण किया। कक्ष संख्या दो में शिक्षक रामधारी यादव ड्यूटी कर रहे थे। परीक्षार्थी बेतरतीब बैठे थे। तलाशी के दौरान तीन परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का इस्तेमाल करते पाए जानेपर रेस्टिकेट कर दिया गया। बिना ड्यूटी के संस्कृत अध्यापक रमेशचंद्र उपस्थित थे। एक परीक्षार्थी सितारा देवी और शिक्षक राकेश कुमार, शोभाराम पाल के पास से मोबाइल मिला जिसे केंद्र व्यवस्थापक के पास जमा करा दिया गया। कार्यालय कक्ष से मोबाइल संस्कृत का गाइड मिला जिसे सीज कर लिया गया। इस स्थिति से सामूहिक नकल होना प्रतीत हुआ। इस केंद्र को काली सूची में डालने की संस्तुति की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह को वरिष्ठ अध्यापक को इस केंद्र का व्यवस्थापक नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अध्यापक राकेश कुमार, शोभाराम पाल और रमेशचंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कप्तानगंज संवादाता के मुताबिक इंटर की दूसरी पाली की गणित द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान  श्रीमती गुजराती देवी इंटर कालेज गगनपुर हिंछनपट्टी में नकल करते पाए गए चार परीक्षार्थियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने रेस्टिकेट कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed