फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven people injured in fights and road accidents

Azamgarh News: मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग हुए घायल

Tue, 28 Jan 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Seven people injured in fights and road accidents
बलरामपुर। मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार चल रहा है। इस घायलों में मारपीट के दो लोग और पांच लोग सड़क हादसे में घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक मऊ जिले के सराय लखनशी थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी शिवानंद चौहान (35) शुक्रवार की रात नौ बजे ससुराल शेखपुरा गांव में गए थे। पत्नी से किसी बात पर कहासुनी होने लगी। पत्नी ने पति के सर पर ईंट से मार कर घायल कर दिया। वहीं, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नड़वरा तारुक मोहमदपुर गांव निवासी सौरभ सरोज (22) शुक्रवार की शाम पांच बजे मित्र के घर भदाव से बाइक लेकर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव के युवक ने कुछ लोगों के साथ चुनावी विवाद को लेकर लाठी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार गोसाईपुरा गांव निवासी शनि राजभर (13) पुत्र दिनेश शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मित्र ओम प्रजापति (14) के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। जैसे ही मदियापार रोड पर पहुंचा ही था तभी नील गाय से टक्कर हो गई। दोनों किशोर घायल हो गए। इसी प्रकार महराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अरविंद कुमार (18) शुक्रवार की शाम 5.30 बजे पशुरामपुर से दवा लेकर अपनी मां चंद्रमा देवी (55) के साथ बाइक से घर जा रहा थे। जैसे ही गांव के रोड पर पहुंचे ही थे तभी बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिठनपुर गांव निवासी अरुण चौहान (38) शुक्रवार की रात करीब सात बजे बाइक लेकर सिया जहानागंज जा रहे थे। जैसे ही सरया जहानागंज पहुंचे ही थे तभी ट्रक से टक्कर होने से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed