फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven Munna Bhai were caught in Azamgarh

आजमगढ़ में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे सात मुन्ना भाई धराए

Sat, 22 Feb 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seven Munna Bhai were caught in Azamgarh
आजमगढ़/जहानागंज। हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान शनिवार को एक ही परीक्षा केंद्र पर सात मुन्ना भाई पकड़े गए। लेकिन देर शाम तक शिक्षा विभाग का कंट्रोल रूम मात्र एक के पकड़े जाने की पुष्टि करता रहा। वहीं डीआईओएस को इसकी भनक तक नहीं थी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। जहानागंज के वैष्णव हरिहरदास इंटर कॉलेज शेरपुर कुटी पर केंद्र व्यवस्थापक ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे सात मुन्ना भाइयों को पकड़ा। इसकी सूचना भी कंट्रोल रूम को दी गई। लेकिन परीक्षा कंट्रोल रूम ने मात्र एक के पकड़े जाने की पुष्टि की। वहीं केंद्र व्यवस्थापक हरिनाथ सिंह व एसओ जहानागंज राकेश सिंह ने सात मुन्ना भाइयों के पकड़े जाने की पुष्टि किया। पकड़े गए सभी मुन्ना भाइयों को जहानागंज पुलिस के हवाले कर दिया गया है और थाने पर इनके खिलाफ तहरीर भी दे दी गई है। तहरीर में सातों मुन्ना भाई व सातों मूल परीक्षार्थियों के नाम शामिल है। जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम को भी इसकी पूरी जानकारी दी गई है। डीआईओएस, डॉ. वीके शर्मा ने बताया मेरे संज्ञान में फिलहाल एक मुन्ना भाई पकड़े जाने की जानकारी है। केंद्र व्यवस्थापक डिटेल उपलब्ध कराएंगे तभी हम कुछ बता सकते है। चर्चा सात की है लेकिन अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह सकता हूं।
विज्ञापन

कक्ष संख्या चार में पांच व पांच में मिले दो मुन्ना भाई
जहानागंज। श्री वैष्णव हरिहरदास इंटर कॉलेज शेरपुर में शनिवार को पकड़े गये सात मुन्ना भाइयों में पांच कक्ष संख्या चार में पकड़े गये वहीं दो कक्ष संख्या पांच में पकड़े गये। पकड़े जाने के दौरान चार ने केंद्र व्यवस्थापक को अपना नाम पता भी गलत बताया था, जिसे थाने पर केंद्र व्यवस्थापक द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद सही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कक्ष निरीक्षक को बदला
लालगंज। स्थानीय क्षेत्र के विज्ञानांबुज इंटर कालेज उबारपुर लखमीपुर का शनिवार को एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। इस दौरान एक कक्ष निरीक्षक दीपक राय सही ढंग से कार्य करते नहीं पाये गये। एसडीएम ने उन्हें तत्काल हटाते हुए उनके स्थान पर शिक्षिका इंदुलता की ड्यूटी लगा दिया। एसडीएम ने सीसी टीवी व वायस रिकार्ड की भी जांच पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed