{"_id":"5ed7b0008ebc3e90a93922cb","slug":"seven-lakh-old-notes-scattered-on-the-road-after-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक एक्सीडेंट के बाद सड़क पर, बिखरे सात लाख के पुराने नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक एक्सीडेंट के बाद सड़क पर, बिखरे सात लाख के पुराने नोट
Wed, 03 Jun 2020 07:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 03 Jun 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
आजमगढ़ जिले की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरई में बुधवार को एक व्यक्ति को बचाने में एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और उस पर सवार दो लोग गिर पड़े। लोग उन्हें उठाने दौड़े तो देखा कि सड़क पर 1000 और 500 के नोट बिखरे पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से सात लाख के पुराने नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक और नोटों के साथ दोनों को हिरासत में लिया और उन्हें अस्पताल ले गई। बताया गया कि गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के किसी व्यक्ति से ये नोट लेकर दोनों आजमगढ़ जा रहे थे। दोनों शहर के एलवल के निवासी हैं। पूछताछ में एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
कोतवाल जीयनपुर गजानंद चौबे ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि हिरासत में लिए गए दोनों कैरियर का काम कर रहे थे। पैसा किसी और का था और किसी और के पास ले जाया जा रहा था। यह भी सामने आया है कि कहीं से इसे बदलवाने की कोशिश हो रही थी।
विज्ञापन