फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven cases resolved, 111 got assurance

Azamgarh News: सात मामलों का निस्तारण, 111 को मिला आश्वासन

Sun, 17 Mar 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seven cases resolved, 111 got assurance
सगड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस अब औपचारिकता तक सीमित रह गया है। मकसद था कि इस दिन सभी के समस्याओं का समाधान हो जाए, मगर कागजी कोरम की जटिलता से फरियादियों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सगड़ी तहसील में डीएम, एसपी से लगायत जिले के बड़े अधिकारी मौजूद रहे। फरियादियों की भी भीड़ अधिक रही सिर्फ सात मामलों का निस्तारण हुआ बाकी 111 लोगों को आश्वासन मिला।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि राजस्व से संबंधित ज्यादा शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इनका स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय स्तर पर ही निराकरण कर दिया जाए तो लोगों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने बढ़ती शिकायतों पर सुझाव दिया कि संबंधित विभागों की समन्वय टीम बनाकर मामलों का निष्पक्ष स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जो भी शिकायतें मिलती हैं उसकी मौके पर जाकर निस्तारण करें। जिससे बड़ी घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। ताकि कहीं पर कोई अप्रिय घटना न घटे, शांति व्यवस्था कायम रहे। संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 108 शिकायती पत्र पड़े। जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व के 98, पुलिस विभाग सात, विकास विभाग दो, अन्य विभाग की एक शिकायतें प्राप्त हुई। इस अवसर पर डीएम विशाल भरद्वाज, एसपी अनुराग आर्य, बीएसए समीर, डीडीओ संजय सिंह, बीईओ अजमतगढ़ जितेंद्र कुमार मिश्र व उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार सहित आदि उपस्थित थे। मेंहनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम रामानुज शुक्ला ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल 17 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमे दो शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण, शेष शिकायती पत्रों को विभागवार सौंपा गया।

किसान निधि का पैसा पहले मिलता था लेकिन एक वर्ष से किसान निधि का पैसा नहीं मिल रहा है। जिसके लिए मैं ब्लॉक से लगायत तहसील तक चक्कर लगा चुकी हूं। आज तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दी। सिर्फ आश्वासन ही मिला कि हो जाएगा। - मनसा देवी, फरियादी।

जल निगम की नल काफी दिनों से खराब है। इसके लिए हम लोग ब्लॉक से लेकर तहसील का चक्कर लगा रहे लेकिन अभी तक इसको ठीक नहीं किया गया। जिसके चलते पानी पीने के लिए बड़ी परेशानी हो रही है। इसे लेकर आज डीएम से शिकायत की गई है। - अभिमन्यु साहनी, फरियादी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed