फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Settle the pending inheritance case in two days: DM

लंबित वरासत प्रकरण को दो दिनों में करें निस्तारण : डीएम

Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Settle the pending inheritance case in two days: DM
निरीक्षण के दौरान नवागत डीएम को ज्ञापन सौंपते मार्टिनगंज प्रधान संघ के पदाधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
ठेकमा। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मंगलवार को मार्टीनगंज तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में लगी हुई वीवीपैट मशीन एवं कोविड हेल्प डेस्क व वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वीवीपैट मशीन से वोट डालने का ट्रायल कराया। वहीं लंबित वरासत प्रकरण को दो दिनों में निस्तारण करने के लिए एसडीम को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने को कहा। डीएम ने कहा कि पोलिंग स्टेशन पर जाने वाले रूट चार्ट को तत्काल पूर्ण कर कर सीओ को उपलब्ध करा दें। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम प्रधानों से कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के बारे मे सर्वे कर ले एवं एक सूची तैयार करके उपजिधिकारी/तहसीलदार लेखपाल को उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि छूटे हुए लोगों को गांवो में कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराएं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि आचार संहिता का पालन करते हुए भीड़ न जुटाए और सभी को माक्स लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी से अब तक हटाए गए पोस्टर, बैनर, वॉल राइटिंग के भी बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि चुनाव संबंधित सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया जाए जहां पर प्रत्याशी को चुनाव संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

फोर्स को रुकने वाले स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी, सीओ को निर्देश दिया कि स्कूल में टूटी हुई खिडकियों की मरम्मत कराने को कहा। पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथों पर जाने के लिए टूटी हुई सड़कों को तत्काल मरम्मत करा दें एवं अगर रास्ते में पानी का जल-जमाव हुआ हो तो वहां पर नाली बनाकर तत्काल जल निकासी कराएं। किसी मतदाता को कोई दिक्कत न हो। वहीं जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed