फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Send children to school and provide them good education: Om Prakash

बच्चों को स्कूल भेजें और दिलाएं अच्छी शिक्षा : ओमप्रकाश

Tue, 18 Jun 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Send children to school and provide them good education: Om Prakash
अहरौला। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार की देर शाम क्षेत्र के लेदौरा गांव में चौपाल लगाकर लोगों को विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें और अच्छी शिक्षा दिलाएं। कहा कि ओमप्रकाश ऑटो रिक्शा चलाते-चलाते सरकार भी चलाने लगा। इसके बाद पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में ग्रामीणों के सभी काम पेंशन, परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने, नकल बनाने, बिजली बिल जमा करने आदि काम पंचायत भवन से ही हो जाएंगे। अब ब्लाॅक पर किसी को जाने की जरूरत नहीं होगी। पंचायत विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। पंचायत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अपने एसी और चैंबर से बाहर निकलकर जनता की समस्याओं को सुनें । इस दौरान लोगों ने वर्षों से जर्जर पड़े अहरौला -कप्तानगंज मार्ग का भी मुद्दा उठाया। कहा कि सरकार से वह पत्रकार आयोग बनाने की मांग करेंगे। इस मौके पर उपनिदेशक पंचायत संजय बरनवाल, डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे, बीडीओ आलोक कुमार, एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रधान लालमति देवी, बालमुकुंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed