फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seminar organized on the birth anniversary of Dr. Shyama Prasad Mukherjee

Azamgarh News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

Mon, 07 Jul 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Seminar organized on the birth anniversary of Dr. Shyama Prasad Mukherjee
सगड़ी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और महान राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर रविवार को अजमतगढ़ मंडल के जेडी पब्लिक स्कूल, नरयना, अजमतगढ़ में रविवार को संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के लिए दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक देश, एक विधान का जो सपना देखा था, आज वह साकार हो रहा है। उनका जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उनके पदचिह्नों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश के सबसे कम उम्र में कुलपति बनने वाले व्यक्ति थे। उनकी मृत्यु की जांच की मांग आज भी अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स डायरेक्टर रामाश्रय राय ने कहा कि मुखर्जी जी का सपना आज उनके कार्यकर्ताओं की मेहनत, तपस्या और समर्पण से साकार हो रहा है। भाजपा देश को विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर ले जा रही है। राष्ट्र निर्माण में उनके विचार आज भी मार्गदर्शक हैं।
मंच संचालन महामंत्री अजय कुमार और पारितोष जायसवाल ने किया। इस अवसर पर दिवाकर सिंह, अनुराग मिश्रा, राजेंद्र सिंह टप्पू, विवेक सिंह सोनू, संतोष जायसवाल रहे।

डॉ. मुखर्जी को प्रखर राष्ट्रवादी थे

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलरियागंज। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् और राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर रविवार को गोपालपुर स्थित एक महाविद्यालय में संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की गई।


मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दिवाकर सिंह ने डॉ. मुखर्जी को प्रखर राष्ट्रवादी, कुशल संगठनकर्ता और शिक्षाविद् बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता के बाद के दौर में थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।




कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि युवाओं को डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उनके पदचिह्नों पर चलें। इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, रविन्द्र सिंह, अनिल सिंह, आशुतोष मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed