फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Semdari village of Sagdia's secretaries

कोरोना संक्रमण से मुक्त है सगड़ी तहसील का सेमरी गांव

Sun, 23 May 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Semdari village of Sagdia's secretaries
कोरोना संक्रमण से जनपद के गई गांवों में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन इन सबके बीच सगड़ी तहसील का सेमरी गांव आज भी कोरोना के संक्रमण से बचा है। यहां लोग आम दिनों की तरह ही जिंदगी गुजर बसर करते हैं। लेकिन अब तक इस गांव में कोरोना प्रवेश नहीं कर सका है। यह गांव हमारा गांव कोरोना मुक्त के नारे को पूरी तरह से चरितार्थ कर रहा है। कोरोना का संक्रमण जब अपने चरम पर था तो इसने कई हंसती खेलती जिंदगियों को उजाड़ दिया। बहुत से लोगों ने अपनों को खोया। जनपद के लगभग हर गांव में इसका संक्रमण देखने को मिला वहीं सगड़ी तहसील क्षेत्र का सेमरी गांव पूर्ण रूप से कोरोना वायरस मुक्त है। यह गांव घाघरा नदी के उत्तर गोरखपुर जनपद के उरुवा विकासखंड से सटा हुआ है। यह गांव महाराजगंज विकासखंड क्षेत्र में पड़ता है। सेमरी गांव घाघरा नदी के तट पर बसा हुआ है। आजमगढ़ मुख्यालय से इसकी दूरी लगभग 95 किमी है। सेमरी गांव की आबादी 1300 है। यहां कोरोना का असर नहीं है। निवर्तमान प्रधान दशरथ निषाद ने बताया कि हमारे गांव में एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ है। जबकि इस गांव में चंद्रहा पुरवा के 22 घर और लोहरैया के 38 घर घाघरा नदी के कटान से विस्थापित हो चुके हैं। इसके साथ ही इस गांव का प्राथमिक विद्यालय घाघरा में समा चुका है। विस्थापित हुए लोग वहीं बंधे पर या उसके नीचे बसे हुए हैं। ग्राम पंचायत सेमरी पुरवा में 70 घर, पहाड़पुर में 32 घर, लोहरैया में 38 घर, चंद्रहा में 22 घर ,कटिया भैया में 24 घर, करनउतपुर मे 20 घर, तहबरगंज में 09 घर, दरियापुर में 04 घर और तिघरा में 03 घर हैं। इसमें दो बस्ती चंद्रहा और लोहरैया घाघरा की कटान में विस्थापित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed