फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Selection of players for volleyball tomorrow

Azamgarh News: वालीबाल के लिए खिलाड़ियों का चयन कल

Wed, 08 Nov 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Selection of players for volleyball tomorrow
आजमगढ़। खेल निदेशालय द्वारा मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल के लिए खिलाड़ियों का चयन और ट्रायल नौ व दस नवंबर को किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 नवंबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ में किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम का जनपदीय चयन, ट्रायल्स नौ और मंडलीय चयन, ट्रायल्स 10 नवंबर को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन

शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को संघ भवन में उपाध्यक्ष सोहन राम यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रामाश्रय सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक में अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। संचालन संघ के मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन

अनधिकृत रूप से बच्चों को ढोने वाले वाहनों पर लगे लगाम
आजमगढ़। उप्र अभिभावक महासंघ ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने अनधिकृत रूप से विभिन्न विद्यालयों द्वारा आटो, ई रिक्शा पर बच्चों को ले जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष सत्या सिंह परिहार ने कहा कि स्कूली वाहन किसी सुरक्षा के बच्चों को लेकर आते जाते हैं। ऑटो और ई रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को या फिर सवारियों को बैठाया जा रहा है। इससे आए दिन घटनाएं हो रही हैं। मांग की कि नियमित जांच कर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही तेज रफ्तार और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वाले पर लगाम लगाते हुए यातायात नियमों का पालन कराया जाय। इस मौके पर विवेक सिंह, अरुण कुमार, आशा वर्मा, सुजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed