फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seek proposal for free land for the university

विवि के लिए और निशुल्क भूमि का प्रस्ताव मांगा

Mon, 11 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seek proposal for free land for the university
आजमगढ़। जनपद के मोहब्बतपुर में राज्य विश्वविद्यालय के लिए 36.58 एकड़ निशुल्क भूमि उच्च शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई जा चुकी है, लेकिन उच्चा शिक्षा विभाग की ओर से और निशुल्क भूमि की मांग की जा रही है। विभाग का कहना है कि चयनित भूमि के आसपास भी और निशुल्क भूमि मिलती है को शैक्षिक और आवासीय कैंपस अलग-अलग स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार की ओर से जनपद में राज्य विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई थी। इसके लिए आवश्यक 50 एकड़ निशुल्क भूमि की मांग की गई थी। जिला प्रशासन की ओर से काफी मशक्कत के बाद सदर तहसील के मोहब्बतपुर में 36.58 एकड़ निशुल्क भूमि उच्च शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। इसमें 2.491 हेक्टेयर भूमि पहले वन विभाग की बताई जा रही थी। लेकिन तहसील पवन कुमार सिंह ने जांच के बाद बताया था उक्त भूमि भी ग्राम समाज की ही है। इसे वन विभाग को पौधे लगाने के लिए दिया गया था, लेकिन भूमि अभी भी ग्राम समाज के नाम दर्ज है। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव आर रमेश कुमार की ओर से डीएम को पत्र भेजकर चयनित स्थान के आसपास और निशउल्क भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उनका कहना है कि प्रस्तावित थल के सन्निकट निशुल्क भूमि मिलती है तो आवासीय और शैक्षिक कैंपस अलग-अलग स्थापित किया जा सकता है। हालांकि एसडीएम प्रशांत नायक का कहना है कि आसपास के तीन गांवों में जांच की जा चुकी है। कहीं और निशुल्क जमीन दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed