फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Secretaries sold urea in the name of son and nephew

बेटे और भतीजे के नाम पर ही सचिवों ने बेच दी यूरिया

Sat, 22 Aug 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Secretaries sold urea in the name of son and nephew
आजमगढ़। जनपद में यूरिया की किल्लत के कारण किसान बाजार से ऊंचे दामों पर उर्वरक खरीदने को विवश हैं। वहीं सचिवों ने जमकर यूरिया की कालाबाजारी की है। जांच में मामला उजागर होने पर ऐसे सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

समय पर खाद और बीज उपलब्ध न होने के कारण किसानों की खेती का कार्य प्रभावित होता है। वहीं सचिवों द्वारा अपने ओहदे का फायदा उठाते हुए काफी मात्रा में उर्वरक की बिक्री अपने बेटों और भतीजों के नाम पर दिखाकर सैकड़ों मीट्रिक टन यूरिया की कालाबाजारी कर दी। जांच में मामला उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों की माने तो ऐसे पांच सचिव हैं जिन्होंने अपने रिश्तेदारों के नाम पर यूरिया की बिक्री की है। मुहम्मदपुर खंड के एक सचिव ने तो अपने बेटे और भतीजे के नाम पर सैकड़ों बोरा यूरिया की बिक्री कर दी है ।
विज्ञापन

वहीं ठेकमा विकास खंड की ठेकमा निवासिनी एक महिला के नाम पर सचिव द्वारा 360 बोरी यूरिया की बिक्री की गई गई है। एक सचिव ने तो एक 13 वर्षीय बालक के नाम पर 320 बोरी यूरिया की बिक्री की है। इसकी जानकारी होने के बाद विभाग जांच पड़ताल में जुटा हुआ है। जांच में अभी कई और नाम सामने की बात कही जा रही है। फिलहाल कृषि विभाग द्वारा जांच के बाद सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed