{"_id":"600720c68ebc3e31874ef269","slug":"secondary-education-will-be-strong-15-new-teachers-get-appointment-letter-azamgarh-news-vns570091841","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा होगी मजबूत, 15 नए शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा होगी मजबूत, 15 नए शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
शिक्षक को नियुक्ति पत्र देते विधायक अरुणकांत यादव और डीएम राजेश कुमार।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को माध्यमकि विद्यालयों में 436 नव नियुक्त प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों का ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण किया। जिले को भी 15 प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापक मिले। एनआईसी में सीएम के भाषण के बाद फूलपुर पवई विधायक अरुणकांत यादव व जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
436 सहायक अध्यापकों को आनलाइन पदस्थापन व नियुक्ति पत्र (द्वितीय चरण) का वितरण सीएम ने किया। मंगलवार को एनआईसी में लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। इसके बाद शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में तीन शिक्षक अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उक्त 15 नव नियुक्त प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों से कहा कि अपना शत प्रतिशत योगदान दें और अध्यापन का कार्य पूरे मनोयोग से करें एवं छात्रों का बहुमुखी विकास करें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में 18 नव नियुक्त प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों का चयन हुआ है। जिसमें से 15 नव नियुक्त प्रवक्ता/सहायक अध्यापक उपस्थित रहे। शेष तीन नव नियुक्त प्रवक्ता/सहायक अध्यापक को नियुक्ति पत्र वितरित करा दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक वाईके सिंह उपस्थित रहे।
इन्हें मिला नियुक्ति पत्र
संजय कुमार यादव अंग्रेजी, बलराम प्रजापति अंग्रेजी, सुजीत कुमार यादव रसायन विज्ञान, राजेश्वर मिश्रा हिंदी, अनिता राय जीव विज्ञान, नीरज इतिहास, विमलेश कुमार वर्मा वाणिज्य, गीता वर्मा समाजशास्त्र, अवधेश कुमार मौर्य मनोविज्ञान, रामबचन यादव हिंदी, वर्षा यादव हिंदी, दिलीप कुमार हिंदी, कुमारी बबिता यादव हिंदी, नेहा राय भूगोल तथा संगीता राय समाजशास्त्र, शामिल हैं।