{"_id":"6789529d6244b37faf087d84","slug":"second-phase-ends-only-15-consumers-registered-rs-12170-crore-received-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-126284-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दूसरा चरण खत्म, 15% उपभोक्ताओं ने ही कराया पंजीकरण, 121.70 करोड़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दूसरा चरण खत्म, 15% उपभोक्ताओं ने ही कराया पंजीकरण, 121.70 करोड़ मिले
विज्ञापन
आजमगढ़। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का दूसरा चरण खत्म हो चुका है। बृहस्पतिवार से ओटीएस का तीसरा चरण शुरू हो गया है, यह 31 जनवरी तक चलेगा। दो चरण बीतने के बाद मंडल में 15 प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया। इनसे विभाग को 131.70 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। ओटीएस में सबसे खराब स्थिति आजमगढ़ द्वितीय सर्किल की है। यह दोनों चरणोंं में सबसे कम पंजीकरण और सबसे कम राजस्व आया है।
आजमगढ़ मंडल में 13,02,375 उपभोक्ता हैं। एक मुश्त समाधान योजना शुरू होने से पहले विभाग ने मास्टर डाटा से पांच हजार के ऊपर के 9,49,635 बकायेदारों को चिह्नित किया है। इन उपभोक्ताओं पर 2713 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। बकायेदार उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ दिलाने के लिए विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया।
बीते 15 दिसंबर को ओटीएस का पहला चरण शुरू होकर 31 दिसंबर तक चला। पहले चरण में महज आठ प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ओटीएस के तहत पंजीकरण कराया था। विभागीय अधिकारियों को उम्मीद थी कि एक जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे चरण में ओटीएस योजना में तेजी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंडल में दूसरे चरण में सात प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया। इस तरह से दोनों चरणों में मंडल मेंं 9,49,635 में से 143801 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इनसे विभाग को 121.70 करोड़ राजस्व आया है।
विज्ञापन
सर्किल कुल उपभोक्ता चिह्नित उपभोक्ता बकाया पंजीकरण जमा
आजमगढ़ प्रथम 342970 244783 477.12 39066 36.23
आजमगढ़ द्वितीय 290797 224432 510.42 28434 21.34
बलिया 315173 225088 452.47 35806 26.07
मऊ 353435 255332 1273.27 40495 38.05
नोट- बकाया और जमा राशि करोड़ में है।
आजमगढ़ मंडल ग्रामीण क्षेत्र में आता है। अन्य मंडलों की अपेक्षा हम लोग की प्रगति ठीक चल रही है। मातहत अधिकारियों को ओटीएस के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं का अधिक से अधिक पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है ताकि विभाग को ज्यादा से ज्यादा राजस्व आए। ओटीएस के तीसरे चरण की प्रगति अच्छी होगी।- इंजी. नरेश कुमार, मुख्य अभियंता वितरण।